बारिश से 178 सड़कें बंद, बोह में 18 मकान क्षतिग्रस्त- जगत नेगी

हिमाचल प्रदेश के राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने प्रदेश में जारी बारिश से हुए नुकसान की जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल 178 सड़कें अवरुद्ध हैं। उन्होंने कहा कि 141 डीटीआर और 188 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हैं। कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की बोह घाटी में आई बाढ़ से 18 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।

Jul 23, 2026 - 20:48
 0  9
बारिश से 178 सड़कें बंद, बोह में 18 मकान क्षतिग्रस्त- जगत नेगी

यंगवार्ता न्यूज - शिमला 23 जुलाई, 2026 : 


हिमाचल प्रदेश के राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने प्रदेश में जारी बारिश से हुए नुकसान की जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल 178 सड़कें अवरुद्ध हैं। उन्होंने कहा कि 141 डीटीआर और 188 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हैं। कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की बोह घाटी में आई बाढ़ से 18 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रभावित परिवारों को सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शरण दी गई है और प्रशासन राहत एवं पुनर्वास कार्य में जुटा हुआ है।

वहीं, नीट पेपर लीक मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए जगत सिंह नेगी ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस मामले से जुड़े घटनाक्रम में 20 से अधिक छात्र-छात्राओं ने आत्महत्या की है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा केवल मंदिर-मस्जिद और पाकिस्तान जैसे मुद्दों पर राजनीति करती है और 12 साल में उसके सभी जुमले खत्म हो चुके हैं।

जगत नेगी ने कहा कि अंग्रेजों के शासनकाल में भी निहत्थे लोगों पर लाठीचार्ज नहीं हुआ था। उन्होंने देश की कानून-व्यवस्था को लेकर भी केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि हालात पाकिस्तान और बांग्लादेश से भी बदतर हो गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में भी पेपर लीक की घटनाएं हुई हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow