नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में , जिला मुख्यालय नाहन में बनाया गया कंट्रोलिंग रूम 

नगर निकाय और नगर पंचायत के चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी अंतिम चरण में है सिरमौर जिला में नगर परिषद और नगर पंचायत के लिए शिकायत निवारण समिति का गठन किया गया है  साथ ही चुनाव से जुड़ी शिकायतों के लिए नाहन में कंट्रोलिंग रूम बनाया गया है। 

Apr 23, 2026 - 18:44
 0  5
नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में , जिला मुख्यालय नाहन में बनाया गया कंट्रोलिंग रूम 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  23-04-2026
नगर निकाय और नगर पंचायत के चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी अंतिम चरण में है सिरमौर जिला में नगर परिषद और नगर पंचायत के लिए शिकायत निवारण समिति का गठन किया गया है  साथ ही चुनाव से जुड़ी शिकायतों के लिए नाहन में कंट्रोलिंग रूम बनाया गया है। 
चुनाव के मद्देनजर  जिला अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर एलआर वर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी और अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर एलआर वर्मा ने बताया कि सिरमौर जिला में नगर परिषद नाहन नगर,नगर परिषद पांवटा साहिब और नगर पंचायत राजगढ़ में चुनाव होने है जिसको लेकर शेड्यूल जारी हो चुका है।

उन्होंने बताया चुनाव आचार संहिता से लेकर चुनाव होने तक जो भी समस्याएं होंगी उसके मद्देनजर जिला मुख्यालय नाहन में कंट्रोल रूम स्थापित गया है जहां लोग अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम में अधिकारी और कर्मचारियों की नियुक्तियां कर दी गई है और यहाँ तय समय के भीतर शिकायतों का निपटारा किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow