निगुलसरी में पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक व्यक्ति घायल, जेसीबी मशीन भी क्षतिग्रस्त
किन्नौर जिले में बारिश होने से एक बार फिर से निगुलसरी में भूस्खलन होना शुरू हो गया है। निगुलसरी में बुधवार सुबह के समय पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक व्यक्ति घायल
यंगवार्ता न्यूज़-किन्नौर 17-07-2024
हिमाचल प्रदेश में मानसून ने आते ही अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। वहीं किन्नौर जिले में बारिश होने से एक बार फिर से निगुलसरी में भूस्खलन होना शुरू हो गया है। निगुलसरी में बुधवार सुबह के समय पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। भूस्खलन से जेसीबी मशीन को नुकसान पहुंचा है। सुबह एनएच पांच निगुलसरी के पास बंद रहा, लेकिन अब बहाल कर दिया गया है।
What's Your Reaction?