उपलब्धि : किन्नौर की विनाक्षी ने अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल 

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर सांगला की बॉक्सर विनाक्षी ने अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया

Sep 12, 2023 - 13:53
 0  15
उपलब्धि : किन्नौर की विनाक्षी ने अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल 

यंगवार्ता न्यूज़ - किन्नौर     12-09-2023

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर सांगला की बॉक्सर विनाक्षी ने अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। बोस्निया में आयोजित प्रतियोगिता में विनाक्षी को सर्वश्रेष्ठ तकनीक महिला बॉक्सर के खिताब से भी नवाजा गया है। 

4 से 11 सितंबर तक हुई प्रतियोगिता में सांगला की विनाक्षी ने देश का प्रतिनिधित्व किया। विनाक्षी ने जीत का श्रेय माता-पिता, जेएसडब्ल्यू और अपने कोच को दिया है। जेएसडब्ल्यू ने शिखर फैलोशिप स्कीम के तहत विनाक्षी को एक लाख देने की घोषणा की है।

विनाक्षी ने इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में मेडल जीते हैं। अब वह इंडिया कैंप में विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रही हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow