पांवटा साहिब जामनिवाला स्कूल के बांकुवा मैदान में 5 मई को होंगे अंडर 10 और अंडर 12 आयु वर्ग के ट्रायल

नाहन में जिला सिरमौर एथलेटिक एसोसिएशन के महासचिव विजय यादव ने जारी प्रेस बयान के माध्यम से बताया कि 5 मई को पांवटा साहिब जामनिवाला स्कूल के समीप बांकुवा मैदान में अंडर 10 और अंडर 12 आयु वर्ग के लड़कों व लड़कियों के ट्रायल होने सुनिश्चित

May 3, 2025 - 16:12
 0  42
पांवटा साहिब जामनिवाला स्कूल के बांकुवा मैदान में 5 मई को होंगे अंडर 10 और अंडर 12 आयु वर्ग के ट्रायल
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़-पांवटा साहिब    03-05-2025

नाहन में जिला सिरमौर एथलेटिक एसोसिएशन के महासचिव विजय यादव ने जारी प्रेस बयान के माध्यम से बताया कि 5 मई को पांवटा साहिब जामनिवाला स्कूल के समीप बांकुवा मैदान में अंडर 10 और अंडर 12 आयु वर्ग के लड़कों व लड़कियों के ट्रायल होने सुनिश्चित हुए हैं। 

ट्रायल से चुने हुए प्रतिभागी 10 मई को बिलासपुर में होने जा रही राज्य स्तरीय एथेलेटिक मीट में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि अंडर 10 प्रतिभागियों के लिए 30 मीटर दौड़, ब्रॉड जंप, बॉल थ्रो और किड जैवलियन आदि प्रतियोगिताएं होंगी। 

जबकि अंडर 12 के प्रतिभागियों के लिए 60 मीटर दौड़, ब्रॉड जंप, बॉल थ्रो और किड जैवलियन आदि प्रतियोगिताएं शामिल है। उन्होंने बताया कि प्रतिभागी को आयु प्रमाण साथ लाना होगा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि निडजैम प्रतियोगिताएं जुलाई अगस्त माह में आयोजित की जाएंगीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow