प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हिंदुस्तान ने विश्व बनाई अपनी एक विशिष्ट पहचान : डा. बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि आज संपूर्ण भारत आजादी का महा उत्सव मना रहा है। देश को आजाद हुए 79वां वर्ष लगा है, 15 अगस्त 1947 को लगभग 800 साल के लंबे संघर्ष के बाद त्याग, तपस्या, बलिदान के बाद देश को आजादी मिली। लाखों स्वतंत्रता सेनानियों ने मुगलों, हूणों और अंग्रेजों से संघर्ष किया और हंसते-हंसते फांसी के फंदे चूम कर हमें आजाद भारत दिया

Aug 15, 2025 - 19:14
 0  28
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हिंदुस्तान ने विश्व बनाई अपनी एक विशिष्ट पहचान : डा. बिंदल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  15-08-2025
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि आज संपूर्ण भारत आजादी का महा उत्सव मना रहा है। देश को आजाद हुए 79वां वर्ष लगा है, 15 अगस्त 1947 को लगभग 800 साल के लंबे संघर्ष के बाद त्याग, तपस्या, बलिदान के बाद देश को आजादी मिली। लाखों स्वतंत्रता सेनानियों ने मुगलों, हूणों और अंग्रेजों से संघर्ष किया और हंसते-हंसते फांसी के फंदे चूम कर हमें आजाद भारत दिया। आजादी के बाद से लेकर आज तक मेरा देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। हमारे लिए सौभाग्य का विषय है कि देश का सबसे अनुभवी व्यक्ति हमारे देश के प्रधानमंत्री एवं प्रधान सेवक है। 25 वर्षों तक निरंतर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में भारत की सेवा करने का अवसर उस महान शख्सियत को मिला। 
जिन्होंने भारत को एक नई दिशा देने का काम किया। मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। वह इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़कों, रेलवे, पुलों, हवाई अड्डों के विस्तार, आवागमन के विस्तार का डिजिटल इंडिया के सवाल का क्षेत्र हो, भारत तेज गति से मोदी जी के नेतृत्व में आगे बढ़ा है। किसान के मामले में पैदावार के मामले में वो आत्मनिर्भरता से आगे बढ़ता हुआ दिखाई देता है। हमने विश्व के अंदर अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई। रक्षा के क्षेत्र के अंदर मजबूती पैदा की है। जिसके परिणाम स्वरूप ऑपरेशन सिंदूर के अंदर भारत ने दुनिया को अपने अदम्य साहस का परिचय दिया है, भारत राजनीतिक रूप से शक्तिशाली हुआ है। आर्थिक रूप से दुनिया की चौथी आर्थिक महाशक्ति बनाएं और मोदी ने संकल्प लिया "2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र के रूप में खड़ा करना।  
2027 तक भारत को तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनाना। आज हम सब लोग मिलकर इस संकल्प को पूरा करने के अंदर जुट जाए, यह भारत जो 1947 में आजाद हुआ, हमें आधी अधूरी आजादी मिली। पाकिस्तान हमसे अलग हुआ, ये अखंड भारत की कल्पना ये हमको पीढ़ी दर पीढ़ी अपने जेहन में रखनी होगी और विभाजन की पीड़ा को अपने बच्चों और बच्चों के बच्चों तक पहुंचाने का काम करते रहना होगा ताकि आने वाले समय में पुनः एक बार भारत विश्व गुरु के स्थान के ऊपर पहुंचे। एक बार फिर मैं देशवासियों को, प्रदेशवासियों को, सिरमौर वासियों को स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow