फागु वेयरहाउस का शेष कार्य एक सप्ताह के भीतर करें पूर्ण : अनुपम कश्यप  

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला अनुपम कश्यप  की अध्यक्षता में आज ई.वी.एम./ वीवीपैट वेयरहाउस फागु के भवन के शेष निर्माण कार्य के सम्बन्ध में सम्बधित विभागों से आये अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की

Sep 20, 2024 - 12:30
 0  7
फागु वेयरहाउस का शेष कार्य एक सप्ताह के भीतर करें पूर्ण : अनुपम कश्यप  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    20-09-2024

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला अनुपम कश्यप  की अध्यक्षता में आज ई.वी.एम./ वीवीपैट वेयरहाउस फागु के भवन के शेष निर्माण कार्य के सम्बन्ध में सम्बधित विभागों से आये अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की गई। 

उपायुक्त ने वेयरहाउस के निर्माण कार्य की समीक्षा की तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शेष कार्य एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस दौरान उपायुक्त ने ई.वी.एम. व वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण भी किया। 

बैठक में  मुकेश शर्मा, एसडीएम ठियोग, नवीन कौण्डल, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग, राजेन्द्र शर्मा, तहसीलदार निर्वाचन शिमला, प्रदीप शर्मा, नायब तहसीलदार निर्वाचन ठियोग, संजीव शर्मा, नायब तहसीलदार निर्वाचन, एम. ए. शेख, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग ठियोग व पंकज शर्मा, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग (इलेक्ट्रिकल) मशोबरा सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow