बिग ब्रेकिंग : पद से हटाए डीजीपी संजय कुंडू, आईएएस अधिकारी अमन गर्ग संभालेंगे कार्यभार
![बिग ब्रेकिंग : पद से हटाए डीजीपी संजय कुंडू, आईएएस अधिकारी अमन गर्ग संभालेंगे कार्यभार](https://youngvarta.com/uploads/images/202401/image_870x_65939fba2d425.jpg)
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 02-01-2024
आखिरकार हिमाचल प्रदेश सरकार ने विवादों में घिरे आईपीएस अधिकारी और हिमाचल पुलिस के डीजीपी संजय कुंडू को पद से हटा दिया है। इस आशय की अधिसूचना आज हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव प्रमोद सक्सेना ने जारी की है।
सरकार द्वारा जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक 1989 बेच के आईपीएस अधिकारी और हिमाचल प्रदेश पुलिस के डीजीपी संजय कुंडू को पद से हटा दिया है और अब फिलहाल उनका चार्ज आईएएस अधिकारी अमनदीप गर्ग को दिया गया है।
गौर हो कि पालमपुर के एक व्यापारी द्वारा डीजीपी संजय कुंडू और एसपी कांगड़ा के खिलाफ हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल और हाई कोर्ट में शिकायत दी थी कि डीजीपी ओर एसपी द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है।
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार को कहा था कि जब तक इस मामले की जांच पूरी नहीं होती तब तक डीजीपी पुलिस संजय कुंडू और आईपीएस अधिकारी और एसपी कांगड़ा को पद से हटा दिया जाए। कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए आज हिमाचल प्रदेश सरकार ने इस आशय की अधिसूचना जारी करते हुए डीजीपी संजय कुंडू को पद से हटा दिया है।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)