बिलासपुर के अंकुश कपिल ने भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बनकर रोशन किया क्षेत्र का नाम  

जिला बिलासपुर के उपमंडल झंडूता के अमरोआ गांव के अंकुश कपिल ने भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल

Apr 2, 2026 - 15:53
 0  38
बिलासपुर के अंकुश कपिल ने भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बनकर रोशन किया क्षेत्र का नाम  

यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर   02-04-2026

जिला बिलासपुर के उपमंडल झंडूता के अमरोआ गांव के अंकुश कपिल ने भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। 

अंकुश की सफलता उनके 11 वर्षों के कठिन संघर्ष, अनुशासन और अटूट संकल्प का परिणाम है। अंकुश कपिल ने अपने करियर की शुरुआत से ही देशसेवा को अपना लक्ष्य बना लिया था। उन्होंने वर्षों तक पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। 

इस दौरान उन्होंने कई चुनौतियों और कठिन परिस्थितियों का सामना किया, लेकिन कभी हार नहीं मानी। उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (SSB) की कठिन प्रक्रिया को पार करने में मदद की।

एसएसबी की परीक्षा पास करने के बाद अंकुश ने कठोर प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा किया और अंततः भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन हासिल किया। यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों का परिणाम है, बल्कि उनके परिवार के समर्थन और विश्वास की भी कहानी बयां करती है। 

परिवार के सदस्यों ने बताया कि अंकुश हमेशा से ही परिवार के लिए एक मजबूत सहारा और प्रेरणास्रोत रहे हैं। एक बड़े भाई के रूप में उन्होंने हमेशा अपने छोटे सदस्यों का मार्गदर्शन किया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow