बड़ा हादसा टला : तकनीकी खराबी के चलते सड़क पर पलटी HRTC बस
प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं जनपद में जमनी से सरकाघाट जा रही एक एचआरटीसी बस भल्यारा गांव के समीप हादसे का शिकार हो गई
![बड़ा हादसा टला : तकनीकी खराबी के चलते सड़क पर पलटी HRTC बस](https://youngvarta.com/uploads/images/202401/image_870x_6597a5f64b8fa.jpg)
यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी 05-01-2024
प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं जनपद में जमनी से सरकाघाट जा रही एक एचआरटीसी बस भल्यारा गांव के समीप हादसे का शिकार हो गई है। हादसे में कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई है। जिस समय हादसा पेश आया उस वक्त बस में 5-6 यात्री सवार थे।
जानकारी के मुताबिक बस जमनी से सरकाघाट जा रही थी। इस दौरान बस जैसे ही भल्यारा गांव के पास पहुंची तो किसी तकनीकी खराबी के चलते सड़क पर पलट गई। गनीमत यह रही की बस सड़क पर ही थम गई अन्यथा एक बड़ा हादसा पेश आ सकता था। हादसे में कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई है।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)