प्रदेश के कई भागों में तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार 

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के 8 जनवरी की रात से सक्रिय होने की संभावना

Jan 5, 2024 - 12:20
 0  215
प्रदेश के कई भागों में तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     05-01-2024

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के 8 जनवरी की रात से सक्रिय होने की संभावना है। 

इसके प्रभाव से राज्य के कई भागों में 8 से 10 जनवरी तक बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 11 जनवरी से मौसम साफ रहने के आसार हैं। उधर, मैदानी क्षेत्रों में 6 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट है। आज राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में मौसम साफ बना हुआ है। 

हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में कोहरा पड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार सुबह ऊना, मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन व सिरमौर के मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow