कांग्रेस की गारंटी काठ की हांडी, मोदी की गारंटी सच्ची गारंटी : जेपी नड्डा 

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिलने पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन पीटरहॉफ में किया गया। नड्डा ने कहा हिमाचल में उत्साह से प्रसन्नता का वातावरण कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिला

Jan 5, 2024 - 18:46
Jan 5, 2024 - 19:13
 0  64
कांग्रेस की गारंटी काठ की हांडी, मोदी की गारंटी सच्ची गारंटी : जेपी नड्डा 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    05-01-2024

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिलने पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन पीटरहॉफ में किया गया। नड्डा ने कहा हिमाचल में उत्साह से प्रसन्नता का वातावरण कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिला। सभी कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया उसके लिए सबका धन्यवाद भी किया। 

नड्डा ने कहा की नया साल राममय होगा राम ने किया सभी मर्यादाओं का पालन। इसी प्रकार भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता भी राम की तरह मर्यादित रूप से जनता की सेवा करते हुए देश को सशक्त बनाएगा। इसी से देश शक्तिशाली होगा।  नड्डा ने आहवान किया की 22 जनवरी से हम सब सभी तीर्थ स्थलों और मंदिरों में सफाई अभियान चलाएंगे । राम ज्योति को नाम पर दिवाली मनाते हुए हर घर में 5 ज्योति जलाने का कार्य करेगे। 

कांग्रेस की गारंटी काठ की हांडी, मोदी की गारंटी सच्ची गारंटी। कांग्रेस के नेता गारंटी केवल एक बार देते हैं और पूरी नहीं करते हैं, पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं और जो नहीं कहते वह भी कर दिखाते हैं। 

उन्होंने कहा की तीन की हैट्रिक, केंद्र की हैट्रिक। हिमाचल प्रदेश में भी हम चारों सीटें जीतकर हैट्रिक लगाएगी और केंद्र में भी एक बार फिर हैट्रिक लगाते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बनाएंगे। यह हैट्रिक से हैट्रिक तक का सफर रहेगा। 

मोदी ने बदली देश की दिशा। आयुष्मान भारत के अंतर्गत 50 करोड़ लोगो को 5 लाख सालाना मिल रहा है। हमारे समय में हमें इलाज के लिए पैसे दिलाने के लिए बड़ी मेहनत करनी पड़ती थी, अब सुविधा घर द्वार मिल रही है। जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में हिम केयर योजना चला कर जो आयुष्मान भारत के अंतर्गत नहीं आते थे उन्हें भी स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करी। 

उन्होंने कहा नारी शक्ति वंदन विधयेक विधान सभा और लोक सभा में नारी को शक्ति को बढ़ाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में नारी शक्ति को शक्तियां प्रदान की गई है तीन तलाक भी खत्म किया गया। आज गांव ,गरीब, वंचित, शोषित, युवा, किसान, महिला सभी वर्गो को बड़ा बल मिला यह। यह केवल इसलिए क्योंकि मोदी है तो मुमकिन है। 

हिमाचल में 28 लाख लोगो को हिमाचल पीएम ग्राम अन्न योजना का लाभ जो रहा है, मोदी ने हिमाचल को11000 करोड़ को हाइडल प्रोजेक्ट, 1300 करोड़ का एम्स, 5 मेडिकल कॉलेज, कैंसर सेंटर, मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल, सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, फोर लेन दिए है। हिमाचल ने आज तक कभी ऐसा काम नहीं देखा भाजपा को केंद्र सरकार ने हिमाचल को सब कुछ दिया। 

उन्होंने कहा की आपदा के समय हिमाचल का दुख केंद्र ने समझा , सब देखा, सब समझा। केंद्र सरकार ने आपदा के समय हिमाचल की सब संभव सहायता की है। अभी तक केंद्र ने 1782 करोड आपदा के भेजा है। पर कांग्रेस ने नेता केते है कुछ नही दिया। नड्डा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा की "कुछ नही आया डालना जेबा में तो आना क्या"। कांग्रेस के नेताओं को बोलने से पहले सोचना चाहिए। 

कांग्रेस सरकार ने हिमाचल में डीजल में 7 रु और सीमेंट को 20 रु बढ़ाया। भाजपा ने घटाया पर कांग्रेस ने बढ़ाया। कांग्रेस की सरकारों का केवल यही काम है जितनी भी भाजपा की सरकारों वाले राज्य है वहां डीजल को घटाया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow