मंडी के गोहर में दुर्गा माता मंदिर डल में चोरों ने की सेंधमारी, घटना सीसीटीवी में कैद
प्रदेश के मंडी जिला के गोहर उपमंडल मुख्यालय के डल स्थित मां दुर्गा भगवती मंदिर में बीती रात घुसे नकाबपोश युवक ने दानपात्र तोड़ने का प्रयास किया। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला शातिर सीसीटीवी में कैद
![मंडी के गोहर में दुर्गा माता मंदिर डल में चोरों ने की सेंधमारी, घटना सीसीटीवी में कैद](https://youngvarta.com/uploads/images/202407/image_870x_6682652e037ac.jpg)
यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी 01-07-2024
प्रदेश के मंडी जिला के गोहर उपमंडल मुख्यालय के डल स्थित मां दुर्गा भगवती मंदिर में बीती रात घुसे नकाबपोश युवक ने दानपात्र तोड़ने का प्रयास किया। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला शातिर सीसीटीवी में कैद हो गया है। रविवार रात चोरों ने दुर्गा मंदिर डल के साथ बासा में भी मोबाइल दुकान और एक घर में सेंधमारी की।
इससे पूर्व नांड़ी और आसपास के इलाकों में चोरों ने कई घरों के ताले तोड़े और सड़क किनारे खड़े वाहनों के टायर उड़ा लिए। बीती रात गोहर और बासा में चोरों की सेंधमारी से लोगों में दहशत का माहौल है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने दुर्गा मंदिर का दौरा किया और मंदिर में लगे सीसीटीवी की फुटेज कब्जे में लेकर चोरों का सुराग पता लगाने को अभियान छेड़ दिया है। एसएचओ लाल सिंह ने बताया कि पुलिस अज्ञात चोरों का सुराग पता लगाने में जुट गई है।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)