मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर वृद्ध आश्रम और बाल आश्रम में बांटे फल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिन पर बुधवार को हमीरपुर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) के अध्यक्ष अजय शर्मा

Mar 26, 2025 - 17:16
 0  37
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर वृद्ध आश्रम और बाल आश्रम में बांटे फल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर    26-03-2025

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिन पर बुधवार को हमीरपुर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) के अध्यक्ष अजय शर्मा ने कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता नरेश ठाकुर, अन्य वरिष्ठ नेताओं राजेश आनंद, होशियार सिंह, सुनील कुमार, अश्वनी शर्मा, रमेश लॉर्ड और अन्य नेताओं के साथ बाल आश्रम सुजानपुर के बच्चों और हीरानगर स्थित वृद्ध आश्रम के बुजुर्गों के साथ मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया।

उन्होंने बाल आश्रम के बच्चों को स्टेशनरी का सामान, फल, चॉकलेट और अन्य उपहार प्रदान किए तथा मुख्यमंत्री के जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। उन्होंने हीरानगर स्थित वृद्ध आश्रम के बुजुर्गों को भी फल और जूस बांटे।अजय शर्मा ने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बेसहारा बच्चों को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के रूप में बहुत बड़ा उपहार दिया है। 

इस योजना के माध्यम से मुख्यमंत्री ने बेसहारा बच्चों के लिए सभी प्रावधान करके उनके जीवन की सभी चिंताएं दूर कर दी हैं। अब वे भी आम परिवारों के बच्चों की तरह जिंदगी में आगे बढ़ सकेंगे। 

बेसहारा बुजुर्गों के लिए भी मुख्यमंत्री ने विशेष प्रावधान किए हैं। अजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की इस मानवीय सोच और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के कारण ही उन्हें प्रदेश की जनता का अपार स्नेह मिल रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow