विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने काहरी-गुन्ना संपर्क सड़क मार्ग का किया शिलान्यास
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि उपमंडल चुवाड़ी के तहत भूस्खलन प्रभावित कालीघार एवं नरगड़ा घार सहित विभिन्न दस चयनित स्थलों में आपदा न्यूनीकरण कार्यों के लिए 100 करोड़ की धनराशि व्यय होगी

आपदा न्यूनीकरण कार्यों के लिए 100 करोड़ की राशि होगी व्यय
भूस्खलन प्रभावित कालीघार एवं नरगड़ा घार में आपदा न्यूनीकरण का होगा कार्य
यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा 13-09-2023
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि उपमंडल चुवाड़ी के तहत भूस्खलन प्रभावित कालीघार एवं नरगड़ा घार सहित विभिन्न दस चयनित स्थलों में आपदा न्यूनीकरण कार्यों के लिए 100 करोड़ की धनराशि व्यय होगी।
कुलदीप सिंह पठानिया ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 87 लाख रुपए की राशि से निर्मित होने वाली काहरी- गुन्ना नाला संपर्क सड़क मार्ग के निर्माण कार्यों को दो माह के भीतर पूर्ण किया कर लिया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि इस संपर्क सड़क मार्ग को विस्तार देकर चंबा -चुवाड़ी मुख्य सड़क मार्ग के साथ कुट में जोड़ा जाएगा। इसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली गई है। इस संपर्क सड़क के बन जाने से क्षेत्र की 3 हजार से अधिक आबादी को लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण चंद चेला, उपाध्यक्ष नगर पंचायत सुरेंद्र चाडक, स्थानीय पंचायत प्रधान शालू देवी, एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग दिवाकर पठानिया, विद्युत राजीव ठाकुर, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग राकेश ठाकुर,विद्युत पंकज राठौर, लोक निर्माण हर्षपुरी, खंड विकास अधिकारी मनीष चौधरी, सहित विभिन्न विभागों के उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?






