शिमला में अंबेडकर जयंती पर बाबा साहेब में भव्य स्मारक का लोकार्पण 

देश के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर राजधानी शिमला में डॉ. भीमराव अंबेडकर का  भव्य स्मारक का लोकार्पण किया गया। इस स्मारक में मौसम प्रतिरोधी स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल किया गया है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अंबेडकर जयंती पर इसका लोकार्पण किया

Apr 14, 2026 - 15:36
Apr 14, 2026 - 15:56
 0  9
शिमला में अंबेडकर जयंती पर बाबा साहेब में भव्य स्मारक का लोकार्पण 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   14-04-2026

देश के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर राजधानी शिमला में डॉ. भीमराव अंबेडकर का  भव्य स्मारक का लोकार्पण किया गया। इस स्मारक में मौसम प्रतिरोधी स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल किया गया है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अंबेडकर जयंती पर इसका लोकार्पण किया। 

इसके निर्माण में 20.37 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। यह मूर्ति 10 फीट चौड़ी और 15 फीट ऊंची है। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संविधान निर्माता के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि स्मारक स्थापित करने का उद्देश्य संविधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, युवाओं को समानता और न्याय के लिए प्रेरित करना। 

डॉ. अंबेडकर की लोकतांत्रिक सुधारों में वैश्विक भूमिका को सम्मान देना है। इसके साथ ही यह स्मारक सांस्कृतिक पहचान और नागरिक गर्व को भी मजबूत करेगा और भविष्य में एक शैक्षणिक स्थल के रूप में विकसित होगा। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकाघाट हत्या मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और डीजीपी को सख्त कार्रवाई के निर्देश पहले ही दिए गए थे। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि हिमाचल प्रदेश में महिलाएं और बेटियां सुरक्षित हैं और यदि सरकार समय पर कार्रवाई न करती, तो वह खुद दोषी होती। 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस घटना पर दु:ख जताते हुए कहा कि यह हम सभी के लिए शर्मसार करने वाली घटना है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच पूरी संवेदनशीलता और सख्ती के साथ की जा रही है। वहीं, शिमला के कमला नेहरू अस्पताल को शिफ्ट करने की चर्चाओं पर भी मुख्यमंत्री ने स्थिति स्पष्ट की। 

उन्होंने कहा कि कमला नेहरू हॉस्पिटल को कहीं शिफ्ट नहीं किया जा रहा है। केवल गायनी विभाग को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया चल रही है। सरकार ने यह फैसला मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखकर लिया गया है। मुख्यमंत्री ने यह भी साफ किया कि केएनएच एक पुराना अस्पताल है और वहां एमएलए हॉस्टल बनाने की कोई मंशा नहीं है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow