सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने एनडीए की जीत को जनता के विकासपरक जनादेश का बताया परिणाम  

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने एनडीए की जीत को जनता के विकासपरक जनादेश का परिणाम बताया

Nov 15, 2025 - 15:49
 0  31
सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने एनडीए की जीत को जनता के विकासपरक जनादेश का बताया परिणाम  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - बद्दी   15-11-2025

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने एनडीए की जीत को जनता के विकासपरक जनादेश का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पिछले वर्षों में हुए कार्यों ने जनता का भरोसा मजबूत किया है।

अनुराग ठाकुर ने बद्दी में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा की हमने पहले ही कहा था—हमारा काम बोलेगा। मोदी और नीतीश की जोड़ी पर जनता ने भरोसा जताया है। बिहार की महिलाओं ने बड़े पैमाने पर वोट डालकर विकास की सरकार के पक्ष में स्पष्ट संकेत दिया है। 

उन्होंने कांग्रेस और उसके नेतृत्व पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में लगातार पराजय की ओर बढ़ रही है और पार्टी अब हार के शतक की तरफ बढ़ चली है। 

ईवीएम और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर चुनाव से पहले ही बहाना तैयार कर लेती है और चुनाव आयोग तथा ईवीएम पर आरोप लगाकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर अनावश्यक संदेह उत्पन्न करती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow