सिरमौर पुलिस की अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 42 वाहनों के किये चालान 

जिला सिरमौर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक जिला सिरमौर के निर्देशानुसार  26 व 27 मार्च, 2026 को  जिला सिरमौर में अवैध खन्न के विरुद्ध विशेष जाँच अभियान के अन्तर्गत योजनाबद्ध तरीके से विशेष कार्यवाही

Mar 28, 2026 - 20:26
 0  25
सिरमौर पुलिस की अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 42 वाहनों के किये चालान 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    28-03-2026

जिला सिरमौर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक जिला सिरमौर के निर्देशानुसार  26 व 27 मार्च, 2026 को  जिला सिरमौर में अवैध खन्न के विरुद्ध विशेष जाँच अभियान के अन्तर्गत योजनाबद्ध तरीके से विशेष कार्यवाही की गई है। 

इस अभियान के दौरान कुल 42 वाहनों के चालान किए गए जिनमें से 39 वाहनों के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत और 3 वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए उनके चालान किये गये।  गाडियों को impound/detain किया गया है। 

इन वाहनों को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनन गतिविधियों में शामिल पाया गया था। इन  वाहनों के खिलाफ किये गये चालानों को आगे की कार्यवाही के लिये संबंधित अदालत में पेश किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow