सीबीएसई परीक्षा में पूजा ने हासिल किया चौथा स्थान -- बनाई शीर्ष स्थान पर अपनी पहचान
प्रदेश सरकार द्वारा बीते दिनों नए सीबीएसई स्कूलों में अध्यापकों की नियुक्ति के लिए चयन परीक्षा रखी गई थी जिसका परिणाम हाल ही में घोषित किया गया है । जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पीरन में राजनीति शास्त्र की प्रवक्ता पूजा सारटा ने सीबीएसई सब कैडर परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक लेकर प्रदेश में चौथा स्थान हासिल करके शीर्ष स्थान पर अपनी पहचान बनाई है ।
गौर रहे कि पूजा सारटा मूलतः जुन्गा के शरोटी की रहने वाली हैं । इन्होने राजनीति शास्त्र में स्नातकोत्तर(एमए) डिग्री हिमाचल विश्वविद्यालय से हासिल की है । इसके अतिरिक्त बीएड करने के उपरांत पूजा ने राजनीतिशास्त्र में एनईटी और एसईटी परीक्षा भी उतीर्ण की है । हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग से प्रवक्ता की परीक्षा क्रेक करने पर इनकी पहली नियुक्ति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पीरन में अप्रैल 2025 में बतौर प्रवक्ता राजनीति शास्त्र हुई है । इससे पहले पूजा सारटा ने सरस्वती विद्या मंदिर हिम रश्मि परिसर विकासनगर शिमला में बतौर शिक्षिका अपनी तीन वर्ष तक सेवाएं दी है ।
What's Your Reaction?


