स्कूली छात्रों के लिए मेडिकल साइड में कैरियर गाइडेंस शिविर आयोजित

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में छठी से आठवीं और नवीं से बाहरवीं कक्षा के बच्चों को मेडिकल साइड में कैरियर गाइडेंस देने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया

Feb 19, 2025 - 19:44
 0  39
स्कूली छात्रों के लिए मेडिकल साइड में कैरियर गाइडेंस शिविर आयोजित
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
विनोद कुमार - अर्की  19-02-2025
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में छठी से आठवीं और नवीं से बाहरवीं कक्षा के बच्चों को मेडिकल साइड में कैरियर गाइडेंस देने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय आयुर्वेदिक अस्पताल धुंदन में कार्यरत डॉ. नरेश कुमार ने शिरकत की और आयुर्वेदिक के क्षेत्र में बच्चों को विस्तार से जानकारी प्रदान की। 
उन्होंने अपने संबोधन में आयुर्वेदिक के क्षेत्र में आयुर्वेदिक चिकित्सक, आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट , आयुर्वेदिक व्याख्याता , आयुर्वेदिक वैज्ञानिक कैसे बन सकते हैं और उसके लिए क्या-क्या योग्यता होनी चाहिए तथा प्रवेश परीक्षा का पैटर्न क्या होता है। इसके लिए तैयारी कैसे करनी चाहिए बारे जानकारी प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए गुरु मंत्र देते हुए कहा कि नवीं से बाहरवीं कक्षा तक की एनसीईआरटी की पुस्तकों को डिटेल में पढ़ना है। 
उन्होंने कहा कि यदि हम अपना लक्ष्य निर्धारित कर लेते है तथा उसके लिए नियमित तौर पर स्टडी करते है तो किसी भी प्रकार की कोचिंग की आवश्यकता नहीं होती। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमारी बट्टू , ईको क्लब प्रभारी रुचि गुप्ता,मीडिया प्रभारी अमर सिंह वर्मा उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow