हिमकेयर योजना में हुई गड़बड़ी, सरकार ने विजिलेंस जांच के दिए आदेश : सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को सदन में बजट पर चर्चा का जवाब दिया. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सच नहीं सुनना चाहती. भाजपा में बड़े स्तर पर गुटबाज़ी

Mar 25, 2026 - 20:08
 0  2
हिमकेयर योजना में हुई गड़बड़ी, सरकार ने विजिलेंस जांच के दिए आदेश : सीएम सुक्खू
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़  - शिमला    25-03-2026

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को सदन में बजट पर चर्चा का जवाब दिया. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सच नहीं सुनना चाहती. भाजपा में बड़े स्तर पर गुटबाज़ी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिम केयर योजना में बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई है। 

इसके लिए राज्य सरकार ने विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में गुटबाज़ी के चलते नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर तनाव में रहते हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े स्तर पर काम कररही है.राज्य के अलग अलग मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत की गई है। 

सरकार आने वाले वक़्त में कई नए रोबोट ख़रीदने वाली है. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और BJP विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर सदन में बिना तथ्यों के बात कर रहे थे। हिमाचल सरकार ने एम्स दिल्ली से भी सस्ते रोबोट ख़रीदे हैं। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि प्रदेश में किसी तरह के फ़ाइनेंशियल एमरजेंसी के हालात नहीं है. भारतीय जनता पार्टी जनता को बरगलाने की कोशिश कर रही है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow