हिमाचल प्रदेश में देशभर के साथ महिला दिवस को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित

हिमाचल प्रदेश में देशभर के साथ महिला दिवस को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिमला कांग्रेस कार्यालय  में भी महिला दिवस को लेकर युवा कांग्रेस द्वारा महिला सम्मान कार्यक्रम आयोजित

Mar 8, 2025 - 15:31
 0  46
हिमाचल प्रदेश में देशभर के साथ महिला दिवस को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     08-03-2025

हिमाचल प्रदेश में देशभर के साथ महिला दिवस को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिमला कांग्रेस कार्यालय  में भी महिला दिवस को लेकर युवा कांग्रेस द्वारा महिला सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अपने अपने क्षेत्र में कुछ अलग करने वाले महिलाओं को सम्मानित किया गया। 

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद रही। प्रतिभा सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी के रूप में कांग्रेस पार्टी ने देश को पहली प्रधानमंत्री दी। प्रतिभा पाटिल राष्ट्रपति और मीरा कुमार लोकसभा स्पीकर रही। कांग्रेस पार्टी और सरकारों ने महिलाओं के उत्थान के लिए कई कार्यक्रम चलाए।

प्रदेश में महिलाएं कठिन परिस्थितियों के बावजूद पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करती हैं। महिलाओं को संगठन और सरकार में जगह देने को लेकर उन्होंने कहा कि महिला आयोग सहित अन्य जगहों पर भी महिलाओं को जगह मिलनी चाहिए। इसको लेकर सरकार से बातचीत की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow