हैराेइन की खेप के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार , मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
कुल्लू जिला के तहत पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को हेरोइन की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम इलाके में गश्त पर थी
![हैराेइन की खेप के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार , मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस](https://youngvarta.com/uploads/images/202406/image_870x_668015697b4c4.jpg)
यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू 29-06-2024
कुल्लू जिला के तहत पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को हेरोइन की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम इलाके में गश्त पर थी।
इस दौरान बबेली में एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए रोका गया। जब शक के आधार पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से हेरोइन बरामद हुई जो कि तोलने पर 72 ग्राम पाई गई। एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने कहा की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)