रक्षा मंत्रालय ने एक साल बढ़ाया छावनी क्षेत्रों के मनोनीत सदस्यों का कार्यकाल , देश भर में 61 छावनी क्षेत्र 

रक्षा मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश की की छावनियों समेत देश की 56 छावनी परिषदों में मनोनीत सदस्यों का कार्यकाल एक वर्ष के लिए फिर बढ़ा दिया है। इन सभी मनोनीत सदस्यों का कार्यालय 10 फरवरी को समाप्त हो रहा है। रक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव राकेश मित्तल के अनुसार 11 फरवरी से छावनी परिषदों के मनोनीत सदस्यों का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है

Feb 4, 2024 - 18:13
Feb 4, 2024 - 18:17
 0  26
रक्षा मंत्रालय ने एक साल बढ़ाया छावनी क्षेत्रों के मनोनीत सदस्यों का कार्यकाल , देश भर में 61 छावनी क्षेत्र 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  04-02-2024

रक्षा मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश की की छावनियों समेत देश की 56 छावनी परिषदों में मनोनीत सदस्यों का कार्यकाल एक वर्ष के लिए फिर बढ़ा दिया है। इन सभी मनोनीत सदस्यों का कार्यालय 10 फरवरी को समाप्त हो रहा है। रक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव राकेश मित्तल के अनुसार 11 फरवरी से छावनी परिषदों के मनोनीत सदस्यों का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। 

हिमाचल प्रदेश में चंबा में बकलोह , डलहौजी , सोलन में कसौली , डगशाई , सुबाथू और और शिमला में जतोग छावनी क्षेत्र शामिल है। अब आगामी एक वर्ष तक छावनी बोर्ड की बैठकों में मनोनीत सदस्यों को आमंत्रित किया जाएगा। गौर हो कि रक्षा मंत्रालय की ओर से इन दिनों छावनी के सिविल क्षेत्र को पंचायती राज में विलय की प्रक्रिया जोरों पर चल रही है। 

ऐसे में छावनियों में चुनाव संबंधित कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा है। अभी तक देश की लगभग 61 छावनी क्षेत्रों में से 31 छावनियों के सिविल क्षेत्र को छावनी से बाहर करने की कवायद चल रही है। जब तक छावनियों का विलय नगर निकाय में नहीं होता, तब तक मनोनीत सदस्यों का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow