गोशाला के समीप खेल रहे बच्चे पर झपटा तेंदुआ , 11 साल के मासूम को बनाया शिकार 

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के विकास खंड खिर्सू के ग्राम पंचायत ग्वाड़ में एक 11 साल के बच्चे को तेंदुएं ने अपना निवाला बना लिया। जानकारी में मुताबिक गोशाला के समीप कुछ बच्चे कंचे खेल रहे थे। इसी दौरान एक कांच की गोली कुछ दूर चली गई। इसी गोली कप लेने के लिए अंकित सिंह (11) पुत्र राकेश सिंह गोली लेने गया। तभी झाड़ी में घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया

Feb 4, 2024 - 18:10
 0  210
गोशाला के समीप खेल रहे बच्चे पर झपटा तेंदुआ , 11 साल के मासूम को बनाया शिकार 

यंगवार्ता न्यूज़ - देहरादून  04-02-2024

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के विकास खंड खिर्सू के ग्राम पंचायत ग्वाड़ में एक 11 साल के बच्चे को तेंदुएं ने अपना निवाला बना लिया। जानकारी में मुताबिक गोशाला के समीप कुछ बच्चे कंचे खेल रहे थे। इसी दौरान एक कांच की गोली कुछ दूर चली गई। इसी गोली कप लेने के लिए अंकित सिंह (11) पुत्र राकेश सिंह गोली लेने गया। तभी झाड़ी में घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। 
साथी बच्चों के शोर मचाने पर परिजन भी पहुंचे और घायल को बेस अस्पताल श्रीनगर ले गए , जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद से पूरे गांव में मातम पसर गया। लोगों में दहशत के साथ ही आक्रोश है। दूसरी तरफ श्रीनगर गढ़वाल में आवासीय बस्तियों में तेंदुए घूमते नजर आए। कई स्थानों पर तेंदुआ  सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। तेंदुए के बढ़ते मूवमेंट से लोगों में दहशत का महौल। कुछ दिन पूर्व बाजारों के बाग में एक साथ तीन तेंदुआ दिखाई दिए। इसके बाद फिर अलनंदा कालोनी में सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए का मूवमेंट कैद हुआ जिससे यहां लोगों में दहशत बनी हुई है। 
रुद्रप्रयाग के खलिया गांव में दो दिन पहले ही एक तेंदुए ने पांच वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चे के सिर, पैर और हाथ पर गहरे जख्म आए। हालांकि बच्चे की हालत खतरे से बाहर है। प्रदेश में मानव-वन्यजीव संघर्ष में पिछले वर्ष 2023 तक 40 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इनमें से 13 लोगों की जान तेंदुए ने ली है। 
मानव और वन्यजीवों के बीच बढ़ते टकराव की वजह से दोनों का ही नुकसान हो रहा है। इस दौरान 82 तेंदुए भी मारे गए हैं। वन महकमा और विशेषज्ञ इस बात को लेकर चिंतित हैं। वर्ष 2000 से अब तक तेंदुए के हमले में 514 लोगों की जान गई है, जबकि 1868 लोग घायल हुए हैं। वहीं, वर्ष 2000 से अब तक 1741 तेंदुए की मौत रिकॉर्ड में दर्ज है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow