कांग्रेस का चाल , चरित्र और चेहरा आया सामने , भाजपा को बदनाम करने वालों ने किया 12400 करोड़ का अनुबंध : शर्मा 

भाजपा प्रवक्ता विवेक शर्मा ने कहा कांग्रेस, नेता राहुल गांधी द्वारा देश के उद्योगपतियों की प्रति अचानक हृदय परिवर्तन क्यों हुआ, पूर्व में उनके लोकसभा के बयान से लेकर सार्वजनिक मंचों तक भाजपा के संबन्ध जिन उद्योगपतियों के साथ वह बताते थे आज तीन राज्यों तक सिमट गई है। कांग्रेस की तेलंगाना सरकार ने 12400 करोड़ के अनुबंध किए हैं

Feb 10, 2024 - 17:48
Feb 10, 2024 - 18:01
 0  29
कांग्रेस का चाल , चरित्र और चेहरा आया सामने , भाजपा को बदनाम करने वालों ने किया 12400 करोड़ का अनुबंध : शर्मा 
यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन  10-02-2024
भाजपा प्रवक्ता विवेक शर्मा ने कहा कांग्रेस, नेता राहुल गांधी द्वारा देश के उद्योगपतियों की प्रति अचानक हृदय परिवर्तन क्यों हुआ, पूर्व में उनके लोकसभा के बयान से लेकर सार्वजनिक मंचों तक भाजपा के संबन्ध जिन उद्योगपतियों के साथ वह बताते थे आज तीन राज्यों तक सिमट गई है। कांग्रेस की तेलंगाना सरकार ने 12400 करोड़ के अनुबंध किए हैं। जिसमे 5000 करोड़ का 100 मेगावाट बिजली उत्पादन करने का एग्रीमेंट अदानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के साथ हुआ है। 
5000 करोड़ का अनुबंध अदानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के साथ 850 मेगावाट बिजली उत्पादन का हुआ है , 1400 करोड़ का सीमेंट प्लांट का एग्रीमेंट अदानी समूह के साथ हुआ है जिसमें लगभग 700 एकड़ भूमि सरकार देगी। एक हजार करोड़ का अदानी एयरोस्पेस पार्क एग्रीमेंट भी संपन्न हुआ है। अदानी एक स्किल यूनिवर्सिटी भी वहां खोलेंगे। आगामी कुछ वर्षों में अदानी समूह की 36,500 करोड़ के निवेश की संभावना है। 
केवल भारतीय जनता पार्टी के साथ उद्योगपतियों को जोड़कर समाज में भ्रमित करने का एक संयोजित प्रयास है। जो कांग्रेस का प्रचार एवं चाल, चरित्र और चेहरा है। भाजपा के साथ उद्यमी उद्योगपतियों को कटघरे में खड़ा करना व स्वयं उन्हीं के साथ हाथ मिलाते हैं कांग्रेसी। भाजपा ने विकसित भारत का संकल्प 2047 लिया है। कांग्रेस ने राष्ट्र निर्माण का क्या संकल्प लिया है। 
जनता को बताएं केवल उद्योगपतियों को भाजपा का मित्र बताना वह तेलंगाना में एग्रीमेंट की एवज में कांग्रेस पार्टी ने कितना चुनावी सहयोग लिया है जनता को बताएं। हिमाचल के मुख्यमंत्री जो आर्थिक तंगी व बेरोजगारी का रोना रो रहे हैं। स्थानीय उद्योग जगत पलायन की स्थिति में आ गया है। उन्हें तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से ही संवाद कर लेना चाहिए। अन्यथा दलगत राजनीति प्रदेश को 10 वर्ष और पीछे ले जाएगी। और कांग्रेस का दोगला चेहरा सबके सामने आएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow