आपदा में सिर्फ़ लोगों के घर ही नहीं गए हैं, कमाने का जरिया भी चला गया है , मदद करे सरकार : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज सोलन ज़िला के बद्दी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वह आपदा प्रभावित परिवारों से भी मिले और उनका हाल चाल जाना। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की औद्योगिक नगरी बद्दी में भी बारिश की वजह से भारी नुकसान हुआ है। लोगों के घर, फसलें और खेत बर्बाद हो गए। आजीविका का साधन छिन गया। इस दौरान जयराम ठाकुर भटोली कला और साईं के आपदा राहत शिविरों में भी गए

Aug 27, 2023 - 19:57
 0  28
आपदा में सिर्फ़ लोगों के घर ही नहीं गए हैं, कमाने का जरिया भी चला गया है , मदद करे सरकार : जयराम ठाकुर

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन  27-08-2023
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज सोलन ज़िला के बद्दी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वह आपदा प्रभावित परिवारों से भी मिले और उनका हाल चाल जाना। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की औद्योगिक नगरी बद्दी में भी बारिश की वजह से भारी नुकसान हुआ है। लोगों के घर, फसलें और खेत बर्बाद हो गए। आजीविका का साधन छिन गया। इस दौरान जयराम ठाकुर भटोली कला और साईं के आपदा राहत शिविरों में भी गए और वहां रह रहे लोगों का हाल चाल जाना। नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि दून विधान सभा के अंतर्गत वाले शिल्ह , सलोणी और करेड़ गांव के लोगों को साई स्थित आपदा राहत शिविर में रखा गया है जबकि भटोली कला के गुरुद्वारा साहिब में नावां नगर और टिक्कर लोगों को रखा गया है। स्थानीय लोगों में कहा कि इस तरह कि त्रासदी न तो उन लोगों में देखी थी और न ही उनके बुजुर्गों ने ही देखी थी। 
इसलिए सभी को बड़ी मदद की आवश्यकता है। लोगों ने माँग की कि केंद्र सरकार द्वारा जो छह हज़ार घर हिमाचल के आपदा प्रभावितों को मिले हैं, वह घर दून विधानसभा क्षेत्र के प्रभावितों को भी मिले। जिससे अपना अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों को राहत मिल सके। इस मौके पर उनके साथ दून विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी, पूर्व विधायक विनोद चंदेल और स्थानीय प्रधान व अन्य लोग मौजूद थे। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मैं पिछले डेढ़ महीने से पूरे प्रदेश में जाकर निरीक्षण कर रहा हूँ। कोई ऐसी जगह नहीं है जहां पर बहुत ज्यादा नुकसान नहीं हुआ हो। इस आपदा की वजह से हमारे प्रदेश के बहुत से लोगों की दुखद मृत्यु हो गई। फ़सल से लेकर खेत और बाग तक बह गये। दून में दो गांव पूरी तरह से तबाह हो गये, राहत की बात यह है कि यहां कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।  उन्होंने कहा कि जान बच गई है तो बाकी चीजें भी सही हो जाएगी। इसलिए हिम्मत से काम लेने की आवश्यकता है। 
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार पूरी मदद कर रही है। आपदा प्रभावितों के लिए 6000 घर बनाने की मंजूरी दी है। मैं प्रदेश सरकार से यह मांग करूंगा कि जल्दी से जल्दी सारी प्रक्रिया पूरी करे जिससे लोग फिर से अपना आशियाना खड़ा कर सकें। उन्होंने कहा कि हम विपक्ष में है लेकिन हम आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हूँ। इस आपदा से निपटने के लिए जितना आप लड़ेंगे उतना हम भी आपके लिए लड़ेंगे। इस आपदा में हिम्मत से काम लेना है। मैं सरकार से माँग करूंगा कि लोगों को सिर्फ़ घर ही नहीं ज़मीन भी मिले। जिससे आशियाने के साथ लोगों के रोजगार का संकट भी दूर हो सके। नेता प्रतिपक्ष ने लोगो से निवेदन करते हुए कहा कि जान से बढ़कर कुछ नहीं है, इसलिए सुरक्षित स्थानों पर रहें और जो घर असुरक्षित हो गये हैं, उनमें न जाएं। 
यह आपदा का दौर बीत जाएगा। इस दौरान उन्होंने समाज के लोगों से भी आगे आने की अपील करते हुए कहा कि यह आपदा का दौर है। हम एक दूसरे के लिए हाथ बढ़ाएंगे तो यह वक़्त आसानी से कट जाएगा। दून के पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने कहा कि हमारे क्षेत्र में लोग विभिन्न प्रकार के काम और खेती करके अपना गुजारा कर रहे थे लेकिन इस आपदा में सब कुछ बह गया। उन्होंने कहा कि सरकार तीन बिस्वा जमीन देने की बात कर रही है। तीन बिसवा से उनका कुछ नहीं होने वाला। लोगों की जितनी जमीन गई है, सरकार लोगों को इतनी ज़मीन दे। जिससे वह अपना आशियाना बना सकें और अपनी खेती-बारी का काम काफ़ी सकें। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष से आग्रह किया कि वह विधान सभा में इस मुद्दे को ज़ोर शोर से उठाएं। नेता प्रतिपक्ष ने उनकी मांग को सरकार के समक्ष रखेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow