अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला संपन्न , राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने देव पालकियों को कांधा देकर किया विदा

अंतरराष्ट्रीय स्तरीय रेणुका जी मेले का आज विधिवत समापन हो गया। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने  देव पालकी को कंधा देकर परंपरा अनुसार 6 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय स्तरीय मेले का समापन किया। मेले के समापन के साथ ही सिरमौर जिला के विभिन्न स्थानों से यहां पहुंच कर देवपालकियाँ आज वापस अपने देव स्थलों के लिए रवाना हो गई

Nov 27, 2023 - 18:54
Nov 27, 2023 - 19:04
 0  76
अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला संपन्न , राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने देव पालकियों को कांधा देकर किया विदा
अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला संपन्न , राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने देव पालकियों को कांधा देकर किया विदा
यंगवार्ता न्यूज़ - श्री रेणुका जी  27-11-2023
अंतरराष्ट्रीय स्तरीय रेणुका जी मेले का आज विधिवत समापन हो गया। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने  देव पालकी को कंधा देकर परंपरा अनुसार 6 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय स्तरीय मेले का समापन किया। मेले के समापन के साथ ही सिरमौर जिला के विभिन्न स्थानों से यहां पहुंच कर देवपालकियाँ आज वापस अपने देव स्थलों के लिए रवाना हो गई। 
अंतर्राष्ट्रीय रेणुका जी मेले के दौरान आज महा नाटी का भी आयोजन किया गया , जिसमें करीब 1500 महिलाओं ने एक साथ सिरमौरी नृत्य किया। पहली मर्तबा श्री रेणुका जी मेले में इस तरह का आयोजन किया गया था। मीडिया से बात करते हुए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय स्तरीय मेला उत्तरी भारत में अपनी एक अलग पहचान रखता है और धार्मिक दृष्टि से यह मेला बेहद महत्वपूर्ण है। 
 राज्यपाल ने कहा कि इस तरीके के मेले हमारी संस्कृति को संजोए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। इस दौरान राज्यपाल के साथ स्थानीय विधायक विनय कुमार व शिमला संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद सुरेश कश्यप विशेष रूप से मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow