जनजातीय क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस वचनबद्ध , विकास की दिशा में आगे बढ़ रही सरकार : जगत सिंह नेगी

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जिला किन्नौर में कल्पा खण्ड के रोघी पंचायत में 14 लाख 6 हजार रूपये की लागत से निर्मित 2.555 किलोमीटर लोक निमार्ण विश्राम गृह रोघी से कास्तयो होते हुए रोघी कण्डें सडक व 12 लाख 68 हजार की लागत से निर्मित 2.795 किलोमीटर चिस्काओ से कानारो वाया ओमे से पानूगों तक जीप योग्य सम्पर्क सडक का उद्घाटन किया

Jan 1, 2024 - 18:08
Jan 1, 2024 - 18:14
 0  21
जनजातीय क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस वचनबद्ध , विकास की दिशा में आगे बढ़ रही सरकार : जगत सिंह नेगी
 
यंगवार्ता न्यूज़ - रिकांगपिओ  01-01-2024
राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जिला किन्नौर में कल्पा खण्ड के रोघी पंचायत में 14 लाख 6 हजार रूपये की लागत से निर्मित 2.555 किलोमीटर लोक निमार्ण विश्राम गृह रोघी से कास्तयो होते हुए रोघी कण्डें सडक व 12 लाख 68 हजार की लागत से निर्मित 2.795 किलोमीटर चिस्काओ से कानारो वाया ओमे से पानूगों तक जीप योग्य सम्पर्क सडक का उद्घाटन किया तथा 40 लाख 58 हजार रूपये की लागत से 1.500 किलोमीटर निर्मित होने वाली रोघी से दखाए सम्पर्क सडक का शिलान्यास भी किया व लोक निमार्ण विभाग को रिकॉर्ड समय में सड़क निर्मित करने को कहा। राजस्व मंत्री ने रोघी में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्र के विकास के लिए वचनबद्ध है। 
 
हमारी सरकार  जनजातीय क्षेत्र के विकास के लिए वचनबद्व है , जनजाति के विकास की दिशा में आगे बढ रही है। उन्होनें कहा कि प्रदेश के बागवानों की आय को बढ़ाने की दिशा में आगे बढते हुए राज्य सरकार ने पहली बार सेब प्रति किलो के हिसाब से बेचने का निर्णय लिया जो कि सफल भी हुआ और किसानों तथा बागवानों को उनकी फसल का उचित मुल्य प्राप्त हुआ। राजस्व मंत्री ने रोघी पंचायत के ग्राम वासियों की समस्याएं सुनी और आश्वासन दिया की सभी समस्याओं का शीघ्र निपटारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पशु औषधालय के भवन का निर्माण किया जाएगा व सुबह 10 बजे रोगी के लिए बस सेवा आरंभ की जाएगी तथा कनारो मंदिर के निर्माण लिए उचित धन राशि दी जाएगी व रोघी के समस्त ग्राम वासियों को नववर्ष की बधाई दी। 
 
राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री ने 54 लाख 64 हजार रुपये की लागत से निर्मित पशु चिकित्सालय भवन कल्पा का लोकार्पण किया। ग्राम कांग्रेस कमेटी कल्पा द्वारा मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में एक लाख एक हजार एक सौ रूपये व ज्ञान प्रकाश कल्पा ने एक लाख रुपये का योगदान किया। इसके उपरान्त राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री ने बै्रलंगी में 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले मांहूनाग सामूहिक भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने दुनी पंचायत के गांव ब्रैलंगी में जनता की समस्याएं सुनी। ..

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow