हिमाचल पुलिस को मिली सातवीं आईआरबीएन , बद्दी में बटालियन के लिए जमीन की तलाश शुरू , 1007 जवान होंगे भर्ती 

प्रदेश में हिमाचल पुलिस की एक नई आईआरबीएन बनेगी। नई आईआरबीएन के लिए पुलिस विभाग की ओर से जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है। नई आईआरबीएन बनाने के लिए बद्दी में जमीन की तलाश की जा रही है। हिमाचल प्रदेश को भारत सरकार ने एक और पुलिस बटालियन की सौगात दी है। पुलिस विभाग की ओर से पुलिस जिला बद्दी और पुलिस जिला नूरपुर में एक महिला पुलिस की बटालियन और एक पुरुष बटालियन के लिए भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा था

Jun 3, 2024 - 19:22
Jun 3, 2024 - 19:28
 0  310
हिमाचल पुलिस को मिली सातवीं आईआरबीएन , बद्दी में बटालियन के लिए जमीन की तलाश शुरू , 1007 जवान होंगे भर्ती 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  03-06-2024

प्रदेश में हिमाचल पुलिस की एक नई आईआरबीएन बनेगी। नई आईआरबीएन के लिए पुलिस विभाग की ओर से जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है। नई आईआरबीएन बनाने के लिए बद्दी में जमीन की तलाश की जा रही है। हिमाचल प्रदेश को भारत सरकार ने एक और पुलिस बटालियन की सौगात दी है। पुलिस विभाग की ओर से पुलिस जिला बद्दी और पुलिस जिला नूरपुर में एक महिला पुलिस की बटालियन और एक पुरुष बटालियन के लिए भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा था। भारत सरकार ने इस प्रस्ताव पर हिमाचल में एक नई आईआरबीएन बनाने को मंजूरी दे दी है। 
हिमाचल में आईआरबीएन बनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से पुलिस महानिदेशक को मंजूरी पत्र भेजा गया है। हिमाचल प्रदेश में अब तक छह आईआरबीएन हैं और अब सातवीं आईआरबीएन बनाई जाएगी। आईआरबीएन के लिए जगह का चयन होने के बाद केंद्र सरकार की ओर से एकमुश्त 50 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा भवन निर्माण के लिए केंद्र सरकार की ओर से 30 करोड़ रुपए जारी किए जाएंगे। पुलिस बटालियन के जगह का चयन होने के बाद पुलिस जवानों के नए भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से भवन का निर्माण जैसे-जैसे होता जाएगा, उसी हिसाब से अलग-अलग किस्तों में 30 करोड़ की राशि जारी की जाएगी। 
केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश में पुलिस जवानों की नई बटालियन (आईआरबीएन) के लिए मंजूरी दे दी है। हिमाचल प्रदेश में बनने वाली नई पुलिस बटालियन के लिए पुलिस जिला बद्दी में जगह का चयन किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश में आईआरबीएन बनने से जहां जवानों की कमी दूर होगी, वहीं सैकड़ों बेरोजगारों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। आईआरबीएन में पुलिस अधिकारियों , मिनिस्ट्रियल स्टाफ के साथ , मेडिकल स्टाफ के चार , वायरलैस स्टाफ के 33 , कुक , सफाई कर्मचारी और चालकों सहित पुलिस जवानों के 1007 पद भरे जाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow