पूर्व सरकार ने 45 हजार करोड़ से 75 हजार पहुंचाया कर्ज, जल्द हटेगा स्टोन क्रेशर से प्रतिबंध : उद्योग मंत्री

भाजपा ने हिमाचल सरकार पर 10 महीने में 10000 करोड़ से ज्यादा का कर्ज लेने के आरोप लगाए वहीं पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने पलटवार किया और भाजपा पर हिमाचल को कर्ज में डूबने के आरोप.....

Nov 10, 2023 - 14:13
Nov 10, 2023 - 14:30
 0  68
पूर्व सरकार ने 45 हजार करोड़ से 75 हजार पहुंचाया कर्ज, जल्द हटेगा स्टोन क्रेशर से प्रतिबंध : उद्योग मंत्री

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    10-11-2023

हिमाचल प्रदेश में कर्ज को लेकर सियासी बयान बाजी जोरों पर है एक तरफ जहां भाजपा ने हिमाचल सरकार पर 10 महीने में 10000 करोड़ से ज्यादा का कर्ज लेने के आरोप लगाए वहीं पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने पलटवार किया और भाजपा पर हिमाचल को कर्ज में डूबने के आरोप लगाए। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश को चलाने के लिए लोन लेना एक प्रक्रिया है और प्रदेश के विकास के लिए लोन लेना पड़ता भाजपा ने कर्मचारियों की जो देनदारियां छोड़ी है। उनको पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार को लोन लेना पड़ रहा हे। 

पूर्व की भाजपा सरकार ने 45000 करोड़ से 75000 करोड़ तक कर पहुंचा दिया है। वही प्रदेश सरकार अपने संसाधनों को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही हे और वाटर सेस जैसे निर्णयों से सरकार कमाई कर रही हे ताकि आर्थिक रूप से प्रदेश को सशक्त बनाया जाए.भाजपा केवल सरकार के निर्णयों का गलत प्रचार कर रही है। 

बल्क ड्रग पार्क के लिए नई पदों को स्वीकृत किया गया है। कांगड़ा  मे यूनिवर्सिटी मॉल बनाया जा रहा है। भारत सरकार की मदद से कांगड़ा को पर्यटन के क्षेत्र मे प्रदेश सरकार विकसित कर रही है। मेडिकल डीबाईस पार्क का काम प्रगति पर चल रहा है। 

प्रदेश में स्टोन क्रेशर पर लगे प्रतिबंध जल्द हटाया जा सकता है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि स्टोन क्रेशर को व्यास नदी के किनारे प्रतिबंधित किया गया था। स्टोन क्रेशर बंद करने के कारण मंडी कुल्लू और कांगड़ा मे मेटलिंग का काम प्रभावित हो रहा है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow