क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग एंड नेटवर्क सिस्टम प्रगति रैंकिंग में हिमाचल पुलिस देश भर में अव्वल

अखिल भारतीय स्तर पर जारी क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग एंड नेटवर्क सिस्टम प्रगति रैंकिंग में हिमाचल पुलिस देश भर में अव्वल रही है। प्रदेश पुलिस ने पहाड़ी राज्यों की सीसीटीएनएस रैंकिंग और रैंकिंग में क्रमशः 99.85 और 100 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल

Nov 27, 2023 - 21:24
Nov 27, 2023 - 21:29
 0  39
क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग एंड नेटवर्क सिस्टम प्रगति रैंकिंग में हिमाचल पुलिस देश भर में अव्वल

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     27-11-2023

अखिल भारतीय स्तर पर जारी क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग एंड नेटवर्क सिस्टम प्रगति रैंकिंग में हिमाचल पुलिस देश भर में अव्वल रही है। प्रदेश पुलिस ने पहाड़ी राज्यों की सीसीटीएनएस रैंकिंग और रैंकिंग में क्रमशः 99.85 और 100 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।

जबकि अखिल भारतीय स्तर की रैंकिंग में हरियाणा के बाद हिमाचल देश भर में दूसरे स्थान पर काबिज है। हिमाचल के 99.85 अंक हैं, जबकि पहले स्थान पर काबिज हरियाणा के 99.97 अंक हैं। 

प्रदेश पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि रैंकिंग अक्टूबर 2023 के लिए जारी की गई है। हिमाचल पुलिस ने अब तक सीसीटीएनएस रैंकिंग में दबदबा रखने वाले कई राज्यों को पछाड़ते हुए यह स्थान हासिल किया है। 

उन्होंने कहा कि पिछले लगातार तीन वर्षों यानी 2020, 2021 और 2022 से हिमाचल पुलिस ने पहाड़ी राज्यों और उत्तरी पूर्वी राज्यों की रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है। हिमाचल पुलिस ने ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के जरिये नागरिकों को ऑनलाइन चरित्र प्रमाण पत्र की भी सुविधा प्रदान की है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow