प्रदेश सरकार ने आर्थिक तंगी के चलते कर्मचारियों के नियमितीकरण की नीति में किया बदलाव

हिमाचल प्रदेश सरकार ने आर्थिक तंगी के चलते कर्मचारियों के नियमितीकरण की नीति में बदलाव किया है। अप्रैल 2024 के बाद दो वर्ष का अनुबंध पूरा करने वालों को नियमित होने के लिए मार्च 2025 तक का इंतजार

Dec 5, 2023 - 19:47
 0  6
प्रदेश सरकार ने आर्थिक तंगी के चलते कर्मचारियों के नियमितीकरण की नीति में किया बदलाव

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     05-12-2023

हिमाचल प्रदेश सरकार ने आर्थिक तंगी के चलते कर्मचारियों के नियमितीकरण की नीति में बदलाव किया है। अप्रैल 2024 के बाद दो वर्ष का अनुबंध पूरा करने वालों को नियमित होने के लिए मार्च 2025 तक का इंतजार करना होगा।

कार्मिक विभाग की ओर से जारी नियमितीकरण की नीति में किए बदलाव 31 मार्च 2024 को लागू होगा। अनुबंध की नियुक्ति से वरिष्ठता की लंबे समय से चली रही मांग को सरकार ने पूरा कर दिया है। 

इस मांग के पूरा होने से अप्रैल 2024 से मार्च 2025 के बीच दो वर्ष का अनुबंध सेवाकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों को उनकी अनुबंध नियुक्ति के समय की वरिष्ठता नियमित होने पर मिलेगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow