आपदा पीड़ितों के जख्मों पर केंद्र ने लगाया मरहम , हिमाचल 6000 घरों को मिली स्वीकृति : अनुराग ठाकुर

 केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के आपदा पीड़ितों के जख्मों पर मरहम लगाते हुए 6000 घरों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मंजूरी प्रदान की

Aug 26, 2023 - 00:09
 0  80
आपदा पीड़ितों के जख्मों पर केंद्र ने लगाया मरहम , हिमाचल 6000 घरों को मिली स्वीकृति : अनुराग ठाकुर

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  26-08-2023
 केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के आपदा पीड़ितों के जख्मों पर मरहम लगाते हुए 6000 घरों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मंजूरी प्रदान की है। उन्होंने केंद्र सरकार की तरफ से इसकी मंजूरी प्रदान करने के लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह से नई दिल्ली में मुलाकात करके आभार जताया। 
अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री की तरफ से इससे पहले उनके आग्रह पर 5000 घरों के निर्माण को मंजूरी मिली थी। इस प्रकार केंद्र सरकार की तरफ से अब तक 11000 घरों को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार जताया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि गत दिनों पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के साथ उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था। 
इस दौरान पाया कि प्रदेश में भारी वर्षा के कारण बड़े स्तर पर लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा है। बारिश ने सड़कों-पुलों को भी बहुत नुकसान पहुंचाया है, जिसके लिए केंद्र सरकार ने मदद उपलब्ध करवाई है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत 2,700 किलोमीटर सड़क निर्माण को भी मंजूरी मिली है, जिसमें 254 परियोजनाओं के ऊपर 2372.59 करोड़ रुपए व्यय होंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow