अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि:  पड्डल मैदान में उतरा देव लोक, श्रद्धालुओं ने एक जगह किए देवी-देवताओं के दर्शन

अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के चलते ऐतिहासिक पड्डल मैदान में देवलोक उतर गया है। दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं को भटकना नहीं पड़ रहा, उन्हें एक ही जगह पर सैंकड़ों देवी-देवताओं के दर्शन हो रहे

Mar 12, 2024 - 16:55
Mar 12, 2024 - 17:08
 0  29
अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि:  पड्डल मैदान में उतरा देव लोक, श्रद्धालुओं ने एक जगह किए देवी-देवताओं के दर्शन

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी    12-03-2024

अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के चलते ऐतिहासिक पड्डल मैदान में देवलोक उतर गया है। दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं को भटकना नहीं पड़ रहा, उन्हें एक ही जगह पर सैंकड़ों देवी-देवताओं के दर्शन हो रहे हैं। मेले में करीब 186 पंजीकृत देवी देवताओं के अलावा दर्जनों अन्य देवी देवता भी पहुंचे हैं। 

ऐसे में हजारों की संख्या में लोग इस देव लोक का दीदार करने को पहुंच रहे हैं।  देवी-देवताओं के दर्शनों के लिए जनसैलाब उमड़ा कि भीड़ में निकलना भी कठिन हो गया। अपने निर्धारित स्थानों पर बैठे देवी देवताओं के दर्शनों के लिए भक्तों में भारी उत्साह है। दिनभर श्रद्धालु पड्डल पहुंचकर देवी-देवताओं का आशीर्वाद ले रहे हैं। 

पड्डल मैदान में कई देवी-देवताओं का भव्य मिलन हो रहा है। वहीं, मंडी शहर में आते जाते जहां पर भी देवता एक दूसरे के साथ मिल रहे हैं वहां पर भव्य मिलन हो रहे हैं। मंगलवार को भी दर्जनों देवी देवताओं का मिलन हुआ। इस भव्य मिलन का नजारा लोगों के द्वारा अपने कैमरों में कैद करने के लिए भारी होड़ देखी गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow