हिमाचल : उपचुनाव में छह में से तीन विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगी महिलाएं  

हिमाचल प्रदेश में हो रहे उपचुनाव में छह में से तीन विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला महिलाएं करेंगी। सुजानपुर, बड़सर और लाहौल स्पीति में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले ज्यादा

Apr 4, 2024 - 12:18
Apr 4, 2024 - 12:22
 0  43
हिमाचल : उपचुनाव में छह में से तीन विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगी महिलाएं  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    04-04-2024

हिमाचल प्रदेश में हो रहे उपचुनाव में छह में से तीन विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला महिलाएं करेंगी। सुजानपुर, बड़सर और लाहौल स्पीति में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले ज्यादा है। 

सुजानपुर में 1,982, बड़सर में 1,472 और लाहौल स्पीति में पुरुषों के मुकाबले 49 महिला वोटर ज्यादा हैं। धर्मशाला, सुजानपुर, लाहौल-स्पीति, बड़सर, गगरेट और कुटलैहड़ में उपचुनाव होना है। उपचुनाव में कुल 4, 48,110 मतदाता अपने नुमाइंदे चुनेंगे। सुजानपुर में कुल 76,943 मतदाता हैं।

इनमें पुरुष 36,439 और महिलाओं की संख्या 38,421 है। बड़सर विधानसभा क्षेत्र में कुल 88,445 मतदाता हैं। इनमें 42,538 पुरुष और 44,010 महिला मतदाता हैं। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र लाहौल स्पीति में भी महिला मतदाता अधिक है। 

यहां कुल 25,737 मतदाताओं में से 12,549 महिलाएं हैं। जबकि पुरुष 12,500 हैं। धर्मशाला में 84,074, गगरेट में 84,975 और कुटलैहड़ में 87,936 मतदाता हैं। इन विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं की अपेक्षा पुरुष मतदाताओं की संख्या अधिक है। ब्यूरो 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow