क्रिप्टो करेंसी : 1 लाख लोगों ने 2.5 लाख ID के जरिए की ट्रांजैक्शन, बीती रात 1 करोड़ की संपत्ति फ्रीज : डीजीपी 

बीते दिनों हिमाचल के अंदर क्रिप्टो करंसी में बड़े फ्रॉड का मामला सामने आया. इसके बाद इस मामले में लगातार नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं. बीती रात इस मामले में हिमाचल प्रदेश पुलिस ने मामले से जुड़ी एक करोड़ की संपत्ति फ्रीज

Oct 21, 2023 - 13:32
Oct 21, 2023 - 13:56
 0  2
क्रिप्टो करेंसी : 1 लाख लोगों ने 2.5 लाख ID के जरिए की ट्रांजैक्शन, बीती रात 1 करोड़ की संपत्ति फ्रीज : डीजीपी 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     21-10-2023

बीते दिनों हिमाचल के अंदर क्रिप्टो करंसी में बड़े फ्रॉड का मामला सामने आया. इसके बाद इस मामले में लगातार नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं. बीती रात इस मामले में हिमाचल प्रदेश पुलिस ने मामले से जुड़ी एक करोड़ की संपत्ति फ्रीज की। वही जल्द ही मामले में पुलिस 5 करोड़ कि एक और संतति फ्रीज करने जा रही है। 

इस बारे में पुलिस महकमे के डीजीपी संजय कुंडू जानकारी दी।हिमाचल पुलिस के डीजीपी संजय कुंडू ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने अपने स्तर पर इस मामले के लिए SIT का गठन किया। डीआईजी नॉर्दर्न रेंज अभिषेक दुल्लर के नेतृत्व में SIT लगातार योजनाबद्ध तरीके से तफ्तीश कर रही है। 

उन्होंने बताया कि अभी तक इस मामले में दो प्रमुख अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है और दोनो कस्टडी में है। संजय कुंडू ने बताया कि इस मामले में प्रदेश और प्रदेश के बाहर के एक लाख लोगों ने ट्रांजैक्शन की है। जिसमें ढाई लाख आईडी के जरिए ट्रांजैक्शन हुआ। 

DGP कुंडू ने बताया कि इस पूरे मन मामले में 2 हजार 300 करोड़ की कुल ट्रांजेक्शन होने का अभी तक अनुमान है. जिसमें 400 करोड़ की देनदारियां बाकी है। इसके अलावा बीती रात हिमाचल पुलिस ने मामले से जुड़ी एक करोड़ की संपत्ति फ्रीज की है. इसके अलावा जल्द ही एक और 5 करोड़ की संपत्ति पुलिस प्रशासन फ्रीज करने वाला है। 

बीते दिनों पुलिस मालखाने से 33 किलो चरस गायब होने का मामला सामने आया। इसको लेकर उच्च न्यायालय की ओर से जांच के आदेश जारी किए गए थे. इसको लेकर डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस प्रशासन ने इस मामले में जांच बिठा दी है और जल्द ही मामले में सच तक पहुंचा जाएगा.


 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow