कांग्रेस के मंत्री अपने विस क्षेत्र में ही नहीं ला पाए लीड, नेता प्रतिपक्ष पर टिप्पणी कर क्या करना चाहते है सिद्ध  : सिकंदर

भाजपा के वरिष्ठ नेता राज्य सभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री डॉ सिकंदर कुमार ने कहा की जो कांग्रेस नेता, विधायक और मंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र में ही लीड नहीं ला पाए वह नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर टिप्पणी कर क्या सिद्ध करना चाहते

Jun 7, 2024 - 16:26
Jun 7, 2024 - 16:26
 0  9
कांग्रेस के मंत्री अपने विस क्षेत्र में ही नहीं ला पाए लीड, नेता प्रतिपक्ष पर टिप्पणी कर क्या करना चाहते है सिद्ध  : सिकंदर

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    07-06-2024

भाजपा के वरिष्ठ नेता राज्य सभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री डॉ सिकंदर कुमार ने कहा की जो कांग्रेस नेता, विधायक और मंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र में ही लीड नहीं ला पाए वह नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर टिप्पणी कर क्या सिद्ध करना चाहते है। पहले अपने विधानसभा क्षेत्र में लीड लाओ फिर बात करो।

उन्होंने कहा की नेता प्रतिपक्ष द्वारा जो भी आरोप कांग्रेस पार्टी पर लगाए गए हैं वह सत्य है और इनको कांग्रेस पार्टी के नेताओं को स्वीकार करना ही होगा मात्र मुद्दा दबाने से दब नहीं जाता। सिकंदर ने कहा की वर्तमान सुक्खू सरकार जनादेश खो चुकी है, इससे पूर्व राज्यसभा के चुनाव में विधायकों का बहुमत खोया था और अब जनता जनार्दन के बीच लोकप्रियता भी खो चुकी है। 

लोक सभा चुनावों में यह सत्य जनता के सामने आ चुका है। उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी इस लोकसभा के चुनाव में 61 सीटों पर भारी मतों ने हरि, यहां तक की मुख्यमंत्री नादौन से 2143 मतों से पराजित हुए। सीएम सुक्खू के सभी मंत्री भी अपने-अपने क्षेत्र में चुनाव हार गए। इससे जनादेश साफ दिखता है, पूरे प्रदेश में बहुमत का ढँडोरा पीटने वालों को जनता ने कड़ा जवाब दिया है। 

इस कांग्रेस सरकार को प्रदेश के विकास की चिंता नहीं है केवल एक ही चिंता है कि सरकार कैसे बचानी है और मुख्यमंत्री को केवल कुर्सी को बचाने की चिंता है। इन लोक सभा चुनावों में पूरे प्रदेश में इन्होंने केवल मात्र सरकार को बचाने का जश्न मनाया और कुछ नहीं किया।

उन्होंने कांग्रेस पर सवाल दागते हुए कहा की ऐसी क्या नौबत आ गई थी की तीन निर्दलीयों का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया, अगर उस समय इस्तीफा स्वीकार कर लिया होता तो चुनाव साथ हो जाते। 

सुक्खू को सत्ता गवाने का डर सता रहा था, तभी लोकसभा के परिणाम आने से 1 दिन पहले इन्होंने इस्तीफा स्वीकार किया और इसका पूरा खर्च सरकार पर डाल दिया। अब इन चुनावों पर 35 करोड़ का अतिरिक्त खर्च आएगा इसके लिए मुख्यमंत्री जी आप जिम्मेवार है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow