हिमाचल प्रदेश में आज धुंध को लेकर येलो अलर्ट जारी 

हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ के चलते एक बार फिर मौसम में बदलाव के आसार हैं। सोमवार को पूरे प्रदेश में धुंध का येलो अलर्ट जारी हुआ है। मंगलवार को प्रदेश भर में और बुधवार को मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान

Jan 8, 2024 - 10:34
 0  43
हिमाचल प्रदेश में आज धुंध को लेकर येलो अलर्ट जारी 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     08-01-2024

हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ के चलते एक बार फिर मौसम में बदलाव के आसार हैं। सोमवार को पूरे प्रदेश में धुंध का येलो अलर्ट जारी हुआ है। मंगलवार को प्रदेश भर में और बुधवार को मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 11 और 12 जनवरी को मौसम फिर साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।

प्रदेश के मैदानी इलाकों में धुंध और कोहरे के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुंदरनगर, भुंतर, मंडी, कल्पा, केलांग, समदो और कुकुमसेरी का पारा माइनस में चल रहा है। शिमला, पालमपुर में भी इन दिनों शीत लहर चल रही है। 

सुबह-शाम के समय बाजारों में सन्नाटा छा रहा है। प्रदेश में सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है। बर्फबारी और बारिश न होने से गेहूं, मटर और सेब की फसल को नुकसान हो रहा है जबकि बागवान नई पौध नहीं रोप पा रहे हैं। रविवार को अधिकांश जिलों धूप खिली रही।

संयुक्त किसान मंच के संयोजक हरीश चौहान ने बताया कि बीते करीब तीन महीनों से बारिश और बर्फबारी न होने के कारण सूखे की स्थिति बनी हुई है। इससे सेब की आगामी फसल प्रभावित होने की आशंका है। 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow