6297 शिक्षा प्रशिक्षकों की नियुक्ति सहित सरकारी विभागों में भरे जायेंगे 6630 से अधिक पद, मंत्रिमंडल ने दी स्वीकृति

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में प्रदेश  मंत्रिमंडल की बैठक में पुलिस विभाग में आरक्षी के 1226 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा में एक वर्ष की छूट देने को स्वीकृति प्रदान

Jun 18, 2024 - 16:42
Jun 18, 2024 - 17:41
 0  77
6297 शिक्षा प्रशिक्षकों की नियुक्ति सहित सरकारी विभागों में भरे जायेंगे 6630 से अधिक पद, मंत्रिमंडल ने दी स्वीकृति

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    18-06-2024

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में प्रदेश  मंत्रिमंडल की बैठक में पुलिस विभाग में आरक्षी के 1226 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा में एक वर्ष की छूट देने को स्वीकृति प्रदान की गई। 

इस छूट के साथ अब सामान्य वर्ग के उम्मीदवार 18 से 26 वर्ष की आयु तक, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, गोरखा, प्रतिष्ठित खिलाड़ी 18 से 28 वर्ष तक और होमगार्ड 20 से 29 वर्ष की आयु तक पुलिस विभाग में कांस्टेबल पद की भर्ती के लिए पात्र होंगे।

मंत्रिमंडल ने नौनिहालों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए शिक्षा विभाग में 6297 प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा प्रशिक्षकों की नियुक्ति सहित विभिन्न सरकारी विभागों में 6630 से अधिक पद सृजित कर इन्हें भरने को स्वीकृति प्रदान की।

बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में चिकित्सा अधिकारियों के 200 पद सृजित करने और भरने का निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त, मंत्रिमंडल ने राज्य के विभिन्न चिकित्सा महाविद्यालयों में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर तथा सहायक प्रोफेसर के 22 पद भरने को मंजूरी प्रदान की।

इसके अलावा संसाधनों के सृजन के लिए सुझाव देने के उद्देश्य से उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय उप-समिति को स्वीकृति प्रदान की गई। कृषि मंत्री चंद्र कुमार, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी इस उप-समिति के सदस्य होंगे। मंत्रिमंडल ने प्रदेश में वनों की आग, सूखे की स्थिति, जल संकट और मानसून की स्थिति की भी समीक्षा की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow