10 जुलाई के बाद प्रदेश में फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून, प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश की संभावना

हिमाचल प्रदेश में मानसून अपने दूसरे हफ्ते में है. इसके चलते प्रदेश भर में फ़िलहाल सामान्य बारिश दर्ज की जा रही है. मौसम विज्ञान केंद्र का अनुमान है कि 10 जुलाई के बाद हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मानसून रफ्तार पकड़ेगा

Jul 8, 2024 - 15:48
Jul 8, 2024 - 17:23
 0  8
10 जुलाई के बाद प्रदेश में फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून, प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश की संभावना

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    08-07-2024

हिमाचल प्रदेश में मानसून अपने दूसरे हफ्ते में है. इसके चलते प्रदेश भर में फ़िलहाल सामान्य बारिश दर्ज की जा रही है. मौसम विज्ञान केंद्र का अनुमान है कि 10 जुलाई के बाद हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मानसून रफ्तार पकड़ेगा इस दौरान हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भारी से भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। 

इसके अलावा बारिश के बाद प्रदेश में फिलहाल तापमान भी सामान्य चल रहे हैं। शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान सामान्य बारिश दर्ज की गई है. हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर,बिलासपुर,शिमला,सिरमौर और चंबा ज़िला में सामान्य से मध्यम भर बारिश दर्ज की गई है। 

वही बिलासपुर के मडगांव में भारी से भारी बारिश दर्ज की गई. वहीं आगामी दिनों में भी प्रदेश में बारिश का क्रम यूं ही जारी रहेगा. मौसम वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने बताया कि 10 जुलाई तक प्रदेश में सामान्य से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। 

10 जुलाई के बाद तीन दिनों तक प्रदेश में रेनफॉल एक्टिविटी बढ़ने का पूर्वानुमान है. उन्होंने बताया कि इस दौरान हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश होने की भी संभावना है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow