हिमाचल में त्रासदी व विकास के लिए भेजे गए पैसों की बंदरबांट कर रही है सरकार : नड्डा

भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मंगलवार को हिमाचल के किन्नौर , रामपुर और शिमला में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकाल में देश में हुए जनकल्याणकारी और विकास कार्यों का उल्लेख किया। नड्डा ने भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। इस कार्यक्रम के दौरान मंच पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल , राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार , वरिष्ठ भाजपा नेता सूरत नेगी, किन्नौर जिलाध्यक्ष यशवंत नेगी सहित पार्टी के अन्य  नेतागण उपस्थित रहे

May 28, 2024 - 19:34
 0  11
हिमाचल में त्रासदी व विकास के लिए भेजे गए पैसों की बंदरबांट कर रही है सरकार : नड्डा
 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  28-05-2024

भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मंगलवार को हिमाचल के किन्नौर , रामपुर और शिमला में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकाल में देश में हुए जनकल्याणकारी और विकास कार्यों का उल्लेख किया। नड्डा ने भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। इस कार्यक्रम के दौरान मंच पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल , राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार , वरिष्ठ भाजपा नेता सूरत नेगी, किन्नौर जिलाध्यक्ष यशवंत नेगी सहित पार्टी के अन्य  नेतागण उपस्थित रहे। नड्डा ने कहा कि जनता के उत्साह एवं ऊर्जा को देखकर यह स्पष्ट है कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिमाचल की जनता ने तीसरी बार देश की बागडोर सौंपने का निर्णय ले लिया है। 10 वर्ष पहले भारत भ्रष्टाचार में लिप्त था और लोगों के मन में आता था, कि भारत एक भ्रष्टाचारी देश बन गया है। आए दिन भ्रष्टाचार के किस्से सुनने को मिलते थे। 
साधारण व्यक्ति ने यह मान लिया था कि देश में कुछ बदलने वाला नहीं है , लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों के मन में ये विश्वास दिलाया कि देश बदल सकता है। 1 जून को जब हिमाचल की जनता कमल का बटन दबाएं , तो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए दबाएगी। आज देश की राजनीति का चरित्र, परिभाषा, संस्कृति और कार्य करने का ढंग बदल चुका है। पहले जाति, धर्म और क्षेत्र के नाम पर वोट मांगे जाते थे लेकिन आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकासवाद और रिपोर्ट कार्ड की राजनीति हो रही है। आज भारत तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो कहा था वो करके दिखाया है और जो नहीं कहा था वो भी करके दिखाया है। कोरोना महामारी और यूक्रेन युद्ध के बाद अमेरिका, यूरोप, जापान और चीन जैसे देशों की आर्थिक स्थिती बिगड़ गई लेकिन आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में 10 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में 10वें स्थान से ऊपर उठकर 5वें स्थान पर आ गई है। 
और नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में तीसरे स्थान की अर्थव्यवस्था बन जाएगी। भारत में ट्यूबरक्लोसिस की दवा आने में 25 साल लग गए, टिटनेस की दवा को आने में 28 साल लगे, जापानी बुखार की दवा आने में 100 साल लग गए, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में जनवरी 2020 में देश का पहला कोरोना केस आने के 9 महीने के भीतर कोरोना की 2-2 वैक्सीन बनाकर और देश की 140 करोड़ जनता को डबल डोज देकर कोरोना महामारी से सुरक्षित किया गया। दुनिया में दवाई के निर्यात में भारत अब दूसरे नंबर पर आ गया है। सबसे सस्ती और सबसे असरदार दवा आज भारत बना रही है। 
भारत ने 100 देशों को वैक्सीन मैत्री के तहत और 48 देशों को नि:शुल्क वैक्सीन देकर सहायता की है। नड्डा ने कहा कि आज हिमाचल और देश में हर दृष्टि से विकास हो रहा है। हिमाचल में आईआईएम स्थापित किया गया , एम्स बिलासपुर का निर्माण हुआ, बल्क ड्रग पार्क बनाया गया, शिमला में सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक बनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाढ़ राहत उद्देश्य के लिए राज्य को ₹1782 करोड़ रुपए भेजे, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत ग्रामीण सड़कों के विस्तार के लिए ₹2500 करोड़ से अधिक रुपए आवंटित किए , 11 हजार नए घर बनाने के लिए भी धन आवंटित किया गया लेकिन राज्य की कांग्रेस सरकार इन पैसों का बंदरबांट कर रही है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow