समेज में बादल फटने से प्रभावित 85 किलोमीटर में होगा सर्च ऑपरेशन : उपायुक्त 

रामपुर के झाकड़ी क्षेत्र से सटे समेज खड में बादल फटने की घटना 31 जुलाई देर रात होने के कारण 36 लोग लापता हो गए है। जिला प्रशासन ने इन लोगों को रेस्क्यू करने के लिए आज सुबह साढ़े पांच बजे से बचाव कार्य आरंभ कर दिया

Aug 1, 2024 - 20:28
Aug 1, 2024 - 21:27
 0  117
समेज में बादल फटने से प्रभावित 85 किलोमीटर में होगा सर्च ऑपरेशन : उपायुक्त 

प्रभावित श्रेत्र को रेस्क्यू कार्य के लिए छह हिस्सों में बांटा

एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आर्मी, सीआईएसएफ, आईटीडीपी, पुलिस, होमगार्ड, अग्निशमन दल बचाव कार्य में शामिल

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    01-08-2024

रामपुर के झाकड़ी क्षेत्र से सटे समेज खड में बादल फटने की घटना 31 जुलाई देर रात होने के कारण 36 लोग लापता हो गए है। जिला प्रशासन ने इन लोगों को रेस्क्यू करने के लिए आज सुबह साढ़े पांच बजे से बचाव कार्य आरंभ कर दिया। उपाुयक्त अनुपम कश्यप और पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी सुबह की मौके पर पहुंच गए। 

इसके बाद उपायुक्त ने सारे बचाव कार्य की निगरानी की और पल-पल रणनीति बनाकर कार्य में तीव्रता लाई। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, जिला प्रशासन, पुलिस सहित सभी विभाग एक जुट होकर बचाव कार्य में लगे हुए है। करीब 85 किलोमीटर तक के क्षेत्र में बचाव कार्य को किया जाना है।

इस बचाव कार्य को लेकर प्रभावित क्षेत्र को छह हिस्सों में बांटा गया है। 36 लोगों के लापता होने की पुष्टि हो पाई है। इनमें से तीन लोग कुल्लू क्षेत्र से संबध रखते है जबकि 33 शिमला क्षेत्र में रह रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ हिस्से की निगरानी एसडीएम कुमारसैन कर रहे है। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आर्मी, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, पुलिस, होमगार्ड, अग्निशमन दल को बचाव कार्य टीम में शामिल किया गया है।

पुलिस को प्राथमिक सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल एसडीआरएफ, पुलिस, होम गार्ड अग्निशमन दल की टीम बनाकर मौके के लिए रवाना किया। लेकिन घटना स्थल पर पहुंचना काफी चुनौती भरा था। घटना स्थल तक जाने वाली सड़क दोनों तरफ टूट चुकी थी। ऐसे में बचाव दल दो किलोमीटर पैदल चलकर ही घटना स्थल पर पहुंचा। 

देर रात को समेज में भारी बारिश और बादल फटने से कई घर बह गए। उन्होंने कहा कि सुबह सूर्योदय के साथ ही बचाव कार्य पुनः आरंभ होगा और सूर्यास्त के साथ कार्य समाप्त हुआ करेगा। बचाव कार्य में लगी टीम को अलग-अलग स्थानों पर ठहराया गया। इसमें कुछ स्थानीय युवक मंडल और लोग भी मदद कर रहे है। रामपुर के झाकड़ी क्षेत्र से सटे समेज खड में बादल फटने की घटना 31 जुलाई देर रात होने के कारण 36 लोग लापता हो गए है।  

36 लापता लोगों की पहचान
अभी तक 36 लोगों के लापता होने की पहचान हो पाई है। इसमें 33 लोग जिला शिमला क्षेत्र में रह रहे थे जिसमे 4 प्रवासी मजदूर, 8 लोग कंदराहड़ और खुश्वा क्षेत्र से, 7 कर्मचारी ग्रींको प्रोजेक्ट समेज के और 14 स्थानीय निवासी समेज गांव के लापता है। इसके अतिरिक्त, 3 लोग जिला कुल्लू से संबंध रखते हैं। 

लापता प्रवासी श्रमिकों की सूची स्थान. समेज
1. ममता पत्नी राज कुमार पांडे निवासी झारखंड
2. मुस्कान पुत्री राज कुमार पांडे निवासी झारखंड
3. रूपनी देवी पत्नी भोला नाथ उराँवए पता झारखण्ड
4्. अंजलि पुत्री भोला नाथ उराँव पता झारखण्ड।  

लापता स्थानीय लोग
स्थान. कुशवा बाइफ्रिकेशन के पास कंदराहड़
1. सूरत राम पुत्र स्वर्गीय कौल राम गांव कनराहड़ डा सुगा तह रामपुर उम्र 58 वर्ष
2. संतोष कुमारी पत्नी सूरत रामए उम्र 54 वर्ष से अधिक   गांव कंदराहड़
3. नीरज कुमार पुत्र सूरत राम उम्र 30 से ऊपर गांव कंदराहड़
4. अर्चना पत्नी राजेश कुमार ग्राम कानरहद डा सुगा तह रामपुर उम्र 23 वर्ष कंदराहड़
5. अनीता पत्नी अशोक कुमार गांव कंदराहड़ डा सुगा तह रामपुर उम्र 40 वर्ष
6. योग प्रिया पुत्री अशोक कुमार ग्राम कंदराहड़   उम्र 11 वर्ष
7. मुकेश पुत्र अशोक कुमार ग्राम कनराहड़ पो सुगा तह रामपुर उम्र 19 वर्ष
8. वेद राज पुत्र कौल राम गांव गाड़ पो सुगा तह निरमंड कुल्लू उम्र 55

लापता ग्रीनको समेज हाइड्रो एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड की सूची
1. पुष्प देव शर्मा ग्राम खुन्ना रामपुर
2. हरदीप सिंह ग्राम नगरोटा बगवा कांगड़ा
3. हरदेव सिंह ग्राम सैंज, कुल्लू
4. अजय कुमार निवासी शिलाई, सिरमौर
5. भाग चंद निवासी शिंगला, रामपुर
6. सिद्धार्थ खेड़ा निवासी कांगड़ा
7. रूप सिंह गांव सिका सेरी सरपारा, रामपुर

समेज गांव से लापता लोग
1. शिक्षा पत्नी गोपाल गांव व डाकघर सुगा निवासी रामपुर उम्र 37 वर्ष
2. जिया पुत्री गोपाल उम्र 15 वर्ष से अधिक
3. कल्पना पत्नी जय सिंह सनैल गांव कांदरी डा फांचा तह रामपुर उम्र 34 साल
4. अक्षिता पुत्री जय सिंह स्नैल उम्र 07 वर्ष से अधिक
5. अद्विक पुत्र जय सिंह सनायल जोड़ उम्र 04 वर्ष से ऊपर
6. कृष्णा देवी पत्नी स्वर्गीय पुरूषोत्तम ग्राम सरपारा तह रामपुर उम्र 70 वर्ष
7. श्याम सिंह पुत्र चंदर सिंह ग्राम समेज उम्र 39 वर्ष
8. आरुषि पुत्री श्याम सिंह ग्राम समेज उम्र 13 वर्ष
9. अरुण पुत्र श्याम सिंह ग्राम समेज उम्र 15 साल
10. सरस्वती पत्नी श्याम सिंह गांव समेज उम्र 33 वर्ष से अधिक
11. तनु केदारटा पुत्री रविंदर केदारनाथ गांव समेज उम्र 15 वर्ष
12. रानू केदारटा पुत्री रविंदर केदारटाए उम्र 16 वर्ष से अधिक
13. आरुषि पुत्री श्याम सिंह ग्राम समेज
14. मंगला देवी पत्नी सुना राम ग्राम समेज उम्र 70 वर्ष

जिला कुल्लू से सम्बंधित 3 लोग
1. नेवता देवी 
2. जीऊ राम 
3. वेदू

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow