एक विशेष एजेंडे के लेकर काम कर रही कांग्रेस सरकार और पार्टी , आंदोलनकारियों के साथ खड़ी है भाजपा : बिहारी

भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने कहा की कांग्रेस की सरकार पूरी तरह से निकम्मी सरकार है। जिस प्रकार से आज संजौली प्रकरण में सरकार की विफलता सामने आई है यह सरकार के कुप्रबंधन का प्रमाण है। उन्होंने कहा की यह सरकार किसी भी प्रकार की तनावपूर्ण परिस्थिति को संभालने में असफल साबित हुई है। जनता परेशान, स्कूल के बच्चे परेशान, पूरा हिमाचल इस सरकार के राज में परेशान

Sep 11, 2024 - 19:46
Sep 11, 2024 - 20:05
 0  6
एक विशेष एजेंडे के लेकर काम कर रही कांग्रेस सरकार और पार्टी , आंदोलनकारियों के साथ खड़ी है भाजपा : बिहारी
 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  11-09-2024
भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने कहा की कांग्रेस की सरकार पूरी तरह से निकम्मी सरकार है। जिस प्रकार से आज संजौली प्रकरण में सरकार की विफलता सामने आई है यह सरकार के कुप्रबंधन का प्रमाण है। उन्होंने कहा की यह सरकार किसी भी प्रकार की तनावपूर्ण परिस्थिति को संभालने में असफल साबित हुई है। जनता परेशान, स्कूल के बच्चे परेशान, पूरा हिमाचल इस सरकार के राज में परेशान है। 
उन्होंने कहा की भाजपा संजौली में जनता द्वारा किए गए आंदोलनकारियों के साथ है और जिन जिन लोगों को इस धरने में छोटे आई है उनके प्रति संवेदनशील है। भाजपा का मानना है की आज के आंदोलन को सरकार और अच्छे रूप से संभाल सकती थी, पर सरकार को मंशा यह करने की नहीं थी। बिहारी लाल शर्मा ने कहा की सरकार और कांग्रेस के नेता एक सोचे समझे एजेंडा पे कार्य कर रही है। कांग्रेस नेता नरेश चौहान की इस प्रकरण पर दी गई प्रतिक्रिया निंदनीय है। कांग्रेस केवल मात्र हिमाचल और देश में एक एजेंडा खड़ा करना चाहती है। 
संजौली में मासूम लोगों पर लाठी चार्ज किया गया, पानी की बौछार की गई, यह सरकार का रवैया निंदनीय है। जनता को भी बिना वजह परेशान कर आंदोलनकारी समझा गया, आम जनता जो अपने स्कूली बच्चों को लेने खड़ी थी इनपर भी डंडे बरसाए गए। उन्होंने कहा की भाजपा कांग्रेस के इस एजेंडे का विरोध करती है।और आने वाले समय में भी निरंतर करेगी। बिहारी ने कहा की समय समय पर कांग्रेस का नकारात्मक चेहरा जनता के सामने आया है। हम मांग करते है की कांग्रेस के नेताओ और मुख्यमंत्री को जनता के आज के प्रकरण हेतु जनता से माफी मां

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow