रेणुका जी बांध विस्थापितों ने प्रबंधन और सरकार पर लगाए अनदेखी के आरोप , डीसी से मिलने पहुँचे बांध विस्थापित 

रेणुका जी बाँध विस्थापितों ने बाँध प्रबंधन और प्रदेश में सरकार पर अनदेखी के आरोप लगाए हैं बांध विस्थापित आज जिला मुख्यालय नाहन पहुंचे और डीसी सिरमौर से मुलाकात कर उन्हें समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। इनका आरोप है कि बांध विस्थापितों की मांगों को लेकर ना तो बाँध प्रबंधन और ना ही सरकार गंभीर है।

Jan 20, 2026 - 18:25
Jan 20, 2026 - 18:45
 0  30
रेणुका जी बांध विस्थापितों ने प्रबंधन और सरकार पर लगाए अनदेखी के आरोप , डीसी से मिलने पहुँचे बांध विस्थापित 
 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  20-01-2026
रेणुका जी बाँध विस्थापितों ने बाँध प्रबंधन और प्रदेश में सरकार पर अनदेखी के आरोप लगाए हैं बांध विस्थापित आज जिला मुख्यालय नाहन पहुंचे और डीसी सिरमौर से मुलाकात कर उन्हें समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। इनका आरोप है कि बांध विस्थापितों की मांगों को लेकर ना तो बाँध प्रबंधन और ना ही सरकार गंभीर है। मीडिया से बात करते हुए रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि बांध स्थापित की कई मांगे ऐसी है जिन्हें पिछले कई सालों से उठाया जा रहा है। 
मगर विस्थापितों की बांध प्रबंधन और सरकार लगातार अनदेखी कर रही है। सरकार की बेरुखी के कारण विस्थापितों को दर-दर भटकना पड़ रहा है और सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कहा कि बार-बार बांध प्रबंधन के साथ विस्थापितों की बातचीत होती है मगर बांध विस्थापितो को प्रबंधन द्वारा सिर्फ आश्वासन दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि बांध प्रबंधन अभी तक हाउसलेस सभी लोगों की सूची अभी तक जारी नहीं कर पाया है साथ ही हाउसलेस कई विस्थापितों की अभी तक ग्रांट जारी नहीं हो पाई। 
उन्होंने कहा कि विस्थापितों की जिस जमीन को एक्वायर किया गया है उसकी डिमार्केशन की मांग विस्थापितों द्वारा की जा रही है मगर वह मांग भी  पूरी नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द उनकी समस्या का समाधान नहीं निकला तो बांध विस्थापित बड़ी संख्या में राजधानी शिमला पहुंचे की और प्रदेश के मुख्यमंत्री का घेराव किया जाएगा। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि बांध विस्थापितों की मांग की जब तक पूरी नहीं होती है तब तक किसी भी सूरत में बांध निर्माण कार्य को आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा। 
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />