13 .76 करोड़ रुपए से होगा भराडी-चंदोग सड़क का निर्माण : विनय कुमार

विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आज शुक्रवार को श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत भराडी में 13.76 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली लगभग 13 किलोमीटर लम्बी, भराडी-डिकराहां-भावण-चंदोग सड़क का भूमि पूजन किया

Aug 2, 2024 - 19:47
 0  14
13 .76 करोड़ रुपए से होगा भराडी-चंदोग सड़क का निर्माण : विनय कुमार

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन   02-08-2024

विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आज शुक्रवार को श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत भराडी में 13.76 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली लगभग 13 किलोमीटर लम्बी, भराडी-डिकराहां-भावण-चंदोग सड़क का भूमि पूजन किया।
  
विधानसभा उपाध्यक्ष ने इस अवसर पर विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस सम्पर्क मार्ग के निर्माण  से नौहराधार, बोगधार, लुधियाना, भराडी, चाढना, देवामानल, संगडाह क्षेत्र के हजारो लोगो को लाभ मिलेगा।

विनय कुमार ने कहा कि भराड़ी-भावन सड़क का निर्माण रेणुका क्षेत्र के दिवंगत विधायक डा. प्रेम सिंह ने बहुत पहले देखा था जिसे वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में साकार किया जा रहा है। इस सड़क निर्माण के लिए  धनराशि उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह  सुक्खू का धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सड़क,स्वास्थ्य तथा शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं  को प्राथमिकता दी जारही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जो समस्या उनके संज्ञान में लाई जाती है वह तत्परता के साथ उनका समाधान करने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महासचिव मित्र सिंह तोमर, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी अशोक चौहान, प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्य कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप सूर्या, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य यशपाल चौहान, बीडीसी चेयरमैन तेजेन्द्र कमल, प्रधान परिषद अध्यक्ष संगड़ाह वीरेंद्र ठाकुर ,जोन  प्रभारी स्वर्ण सिंह नेगी ,एसडीएम संगड़ाह सुनील कुमार, बीडीओ संगड़ाह चिराग शर्मा,एक्सईएन पीडब्ल्यूडी राकेश खंडूजा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। .

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow