35 वर्षीय महिला ने डीजल छिड़ककर खुद को लगाई आग, मौत 

प्रदेश के जिला ऊना जनपद के चलोला में एक 35 वर्षीय महिला ने खुद पर डीजल छिडक़ आग लगाकर मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक महिला की पहचान ममता देवी पत्नी मनोहर लाल निवासी वार्ड नंबर चार, चलोला के रूप में हुई

Jun 8, 2024 - 17:07
 0  66
35 वर्षीय महिला ने डीजल छिड़ककर खुद को लगाई आग, मौत 

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना    08-06-2024

प्रदेश के जिला ऊना जनपद के चलोला में एक 35 वर्षीय महिला ने खुद पर डीजल छिडक़ आग लगाकर मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक महिला की पहचान ममता देवी पत्नी मनोहर लाल निवासी वार्ड नंबर चार, चलोला के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर को ममता देवी ने अपने पति व बच्चों को कमरे व सास को बाथरूम लॉक कर आंगन में खुद को आग लगा ली। चिल्लाने पर पति व सास ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा बाहर से बंद किया था। जब तक पड़ोसी पहुंचे तब तक ममता देवी आग में बुरी तरह से झुलस कर नीचे गिर पड़ी थी। 

घटना की पुष्टि करते हुए एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि ममता देवी डिप्रेशन की मरीज थी, जिसकी दवाई भी चल रही थी। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow