35वीं सीनियर राष्ट्रीय कोर्फबॉल प्रतियोगिता में हरियाणा को हराकर चैंपियन बना हिमाचल 

 35वीं सीनियर राष्ट्रीय कोर्फबॉल प्रतियोगिता में हरियाणा को हराकर हिमाचल प्रदेश चैंपियन बना है। इसी के साथ हिमाचल और हरियाणा चार सालों में 2-2 बार विजेता व उपविजेता बने

Mar 20, 2024 - 16:29
 0  6
35वीं सीनियर राष्ट्रीय कोर्फबॉल प्रतियोगिता में हरियाणा को हराकर चैंपियन बना हिमाचल 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    20-03-2024

 35वीं सीनियर राष्ट्रीय कोर्फबॉल प्रतियोगिता में हरियाणा को हराकर हिमाचल प्रदेश चैंपियन बना है। इसी के साथ हिमाचल और हरियाणा चार सालों में 2-2 बार विजेता व उपविजेता बने हैं। 

उत्तर प्रदेश के आगरा में हुई राष्ट्रीय सीनियर वर्ग की कोर्फबॉल प्रतियोगिता में बुधवार को सबसे पहले सेमीफाइनल मैच में हिमाचल की टीम ने महाराष्ट्र को 11-7 के अंतर से पराजित करके फाइनल में जगह बनाई। 

वहीं दूसरी ओर हरियाणा राज्य ने केरल को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने पूरे तालमेल से खेलते हुए वर्ष 2023 की हार का बदला लेते हुए हरियाणा को 13-7 गोल के अंतर से पराजित करके प्रतियोगिता अपने नाम कर चैंपियनशिप बनने का सपना साकार किया। लगातार चार सालों से फाइनल में खेलने वाली हिमाचल प्रदेश और हरियाणा राज्य की टीम 2-2 बार विजेता व उप विजेता बनने की बराबरी कर ली है।

राष्ट्रीय कोर्फबॉल प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम ने प्रतियोगिता के सात मैच काफी अंतर से जीतने का पहली बार गौरव प्राप्त किया है। अखिल भारतीय कोर्फबॉल संघ उपाध्यक्ष एवं प्रदेश के महासचिव बीआर सुमन ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों ने 19 राज्यों की टीमों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके प्रदेश का नाम रोशन किया है। 

उन्होंने कहा कि सब जूनियर वर्ग में भले ही प्रदेश की टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है लेकिन खिलाड़ियों ने खेल की कमियों को दूर करने की सीख ली है। इस जीत पर हिमाचल प्रदेश कोर्फबॉल संघ के सचिव राहुल सुमन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, ऊषा ठाकुर, राष्ट्रीय रेफरी विनोद ठाकुर, विदेश पालसरा, देवदत्त प्रेमी, प्रेस सचिव पवन रांगड़ा, बालकृष्ण, पवन नेगी, रवि ठाकुर, राजेश धीमान ने खिलाड़ियों व टीम कोच प्रवीण शर्मा को चैंपियन बनने पर बधाई दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow