SPU मंडी के दायरे को पांच जिलों से घटाकर दो जिलों तक करने के विरोध में ABVP ने किया प्रदर्शन 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थी परिषद ने वर्तमान कांग्रेस सरकार के विरोध में हुंकार भरते हुए सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के दायरे को पांच जिलों से घटाकर दो जिलों तक करने के विरोध में प्रदर्शन

Sep 9, 2023 - 12:01
 0  12
SPU मंडी के दायरे को पांच जिलों से घटाकर दो जिलों तक करने के विरोध में ABVP ने किया प्रदर्शन 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     09-09-2023

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थी परिषद ने वर्तमान कांग्रेस सरकार के विरोध में हुंकार भरते हुए सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के दायरे को पांच जिलों से घटाकर दो जिलों तक करने के विरोध में प्रदर्शन किया।

इकाई अध्यक्ष करण भटनागर ने इस निर्णय की निंदा करते हुए कहा कि इस प्रकार का निर्णय वर्तमान सरकार की नाकामी को सिद्ध करता है। चंबा जिला के पांगी जैसे दुर्गम क्षेत्र के विद्यार्थियों को मंडी में विश्वविद्यालय की सुविधा प्राप्त हुई थी, लेकिन अब वर्तमान कांग्रेस सरकार के इस निर्णय के कारण विद्यार्थी उस सुविधा का लाभ नहीं उठा पाएंगे। 

उन्हें काफी घंटों का सफर करते हुए शिमला विश्वविद्यालय पहुंचना पड़ेगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इस निर्णय के विरोध में प्रदेश सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow