हिमाचल के स्कूलों में 10 सितंबर से शुरू होंगी अंडर-19 खेल प्रतियोगिताएं  

हिमाचल के स्कूलों में रविवार से अंडर-19 खेल प्रतियोगिताएं शुरू होंगी। प्राकृतिक आपदा के चलते उच्च शिक्षा निदेशालय ने बीते दिनों में प्रतियोगिताओं को स्थगित कर दिया था। लड़कों और लड़कियों की प्रतियोगिताओं का अलग-अलग से शुक्रवार को शेड्यूल जारी

Sep 9, 2023 - 11:57
 0  20
हिमाचल के स्कूलों में 10 सितंबर से शुरू होंगी अंडर-19 खेल प्रतियोगिताएं  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     09-09-2023

हिमाचल के स्कूलों में रविवार से अंडर-19 खेल प्रतियोगिताएं शुरू होंगी। प्राकृतिक आपदा के चलते उच्च शिक्षा निदेशालय ने बीते दिनों में प्रतियोगिताओं को स्थगित कर दिया था। लड़कों और लड़कियों की प्रतियोगिताओं का अलग-अलग से शुक्रवार को शेड्यूल जारी हो गया है। 

मंडी-सोलन में 10 सितंबर, ऊना-हमीरपुर-चंबा में 14 और शिमला-बिलासपुर में 15 सितंबर से प्रतियोगिताएं होंगी। उच्च शिक्षा निदेशक की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार बिलासपुर-शिमला में लड़कों की प्रतियोगिता 15 से 17 सितंबर, चंबा में 14 से 17, ऊना-हमीरपुर में 14 से 16, कांगड़ा में 24 और 26, कुल्लू में 21 से 24, मंडी-सोलन में 10 से 12 और सिरमौर में 23 से 26 सितंबर तक होंगी। 

लड़कियों की प्रतियोगिताएं बिलासपुर-ऊना में 24 से 26 सितंबर, चंबा में 23 से 26, हमीरपुर में 11 से 17, कांगड़ा में 15 से 17, कुल्लू में 13 से 16, मंडी में 14 से 16, शिमला में 21 से 24, सोलन में 14 से 16 और सिरमौर में 14 से 17 सितंबर तक होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow